World longest train 7602 meters। ransnet Freight Rail vs Vande Bharat। दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन: 7.6 KM की मालगाड़ी, इसके आगे 20 वंदे भारत छोटी

World longest train 7602 meters। ransnet Freight Rail vs Vande Bharat। दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन: 7.6 KM की मालगाड़ी, इसके आगे 20 वंदे भारत छोटी


होमफोटोदेश

दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन: 7.6 KM की मालगाड़ी, इसके आगे 20 वंदे भारत छोटी

Last Updated:

भारत की आधुनिक और तेज वंदे भारत एक्‍सप्रेस जब पटरियों पर दौड़ती है तो अपनी लंबाई और रफ्तार से सबका ध्‍यान खींच ही लेती है. लेकिन कल्‍पना कीजिए एक ऐसी मालगाड़ी की जिसके सामने एक दो नहीं बल्कि पूरी 20 वंदे भारत ट्रेन भी छोटी पड़ जाए. साउथ अफ्रीका में 7.6 किलोमीटर लंबी ऐसी ही एक ट्रेन दौड़ रही है जिसमें 696 डिब्‍बे हैं. इसने रेलवे की ताकत और इंजीनियरिंग की नई मिसाल पेश की.

7,602 मीटर की विशाल लंबाई: साउथ अफ्रीका से चलने वाली इस मालगाड़ी की लंबाई करीब 7,602 मीटर है. आसान भाषा में कहें तो यह 7.6 किलोमीटर लंबी है. अगर इसकी तुलना भारत की सेमी-हाईस्‍पीड ट्रेन वंदे भारत से करें तो इस एक ट्रेन के बराबर 19 से 20 वन्‍दे भारत आ जाएंगी. आमतौर पर एक वन्‍दे भारत की लंबाई 400 मीटर के करीब होती है.

696 डिब्‍बों का काफिला और 782 KM का सफर: ट्रांसनेट फ्रेट रेल द्वारा संचालित इस ट्रेन में पूरे 696 डिब्‍बले जोड़े गए थे, जो अपने आप में एक चौंकाने वाला आंकड़ा है. यह ट्रेन 17 अक्टूबर को सलदान्हा से रवाना हुई और अगले दिन उत्तरी केप की खदानों तक पहुंचने से पहले 782 किलोमीटर का रास्ता तय कर गई. सामान्य तौर पर इस रूट पर 348 डिब्बों वाली ट्रेनें चलती हैं, लेकिन इस बार क्षमता को दोगुना करके परखा गया.

क्रॉसिंग पर लंबा इंतजार और 19 पासिंग लूप की चुनौती: इतनी लंबी ट्रेन जब किसी रेलवे क्रॉसिंग से गुजरती है तो सड़क पर वाहन चालकों को करीब पंद्रह मिनट तक इंतजार करना पड़ता है. इस रूट पर दूसरी ट्रेनों को रास्ता देने के लिए 19 क्रॉसिंग लूप बने हैं, लेकिन 7.6 किलोमीटर लंबी यह ट्रेन किसी भी लूप में समा नहीं सकती थी. इसलिए सिग्नलिंग, ट्रैफिक और सुरक्षा के लिए कई टीमों को लगातार तालमेल बिठाना पड़ा. (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

Add News18 as
Preferred Source on Google

बिना माल के ही 15,830 टन वजनी काफिला: दिलचस्प बात यह है कि इस टेस्‍ट के दौरान सभी 696 डिब्‍बे पूरी तरह खाली थे, फिर भी ट्रेन का वजन 15,830 टन रहा. आमतौर पर इस मार्ग पर चलने वाली सामान्‍य ट्रेनों में 34,800 टन तक लौह अयस्‍क ढोया जाता है, जो दक्षिण अफ्रीका के बड़े निर्यातों में शामिल है. खाली डिब्‍बों के साथ भी इतने भारी ढांचे को संभालना और खींचने का दबाव बेहद जटिल था.

12 लोकोमोटिव का तालमेल: इतनी लंबी ट्रेन को सिर्फ आगे से खींचना या रोकना संभव नहीं होता, क्योंकि इससे डिब्बों के बीच खिंचाव और धक्का लगने का बड़ा खतरा रहता है. इस चुनौती से निपटने के लिए ट्रेन के अलग-अलग हिस्सों में 12 इलेक्ट्रिक और डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव लगाए गए. वायरलेस रेडियो कमांड के जरिए इन सभी इंजनों को सिंक्रोनाइज किया गया, ताकि ताकत और ब्रेकिंग का संतुलन पूरे काफिले में बराबर बना रहे.

यार्ड छोटा पड़ गया: इस विशाल ट्रेन को तैयार करना भी किसी बड़ी कवायद से कम नहीं था, क्योंकि रेलवे यार्ड इतनी लंबी ट्रेन के हिसाब से काफी छोटा पड़ रहा था. ट्रेन की लंबाई न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क से भी लगभग दोगुनी बैठती है. इसलिए हर डिब्बे की जांच और ब्रेक टेस्टिंग के बाद उन्हें 232-232 डिब्बों के तीन हिस्सों में बांटकर सीधे मेन लाइन पर जोड़ा गया.

विश्व रिकॉर्ड के दावे से आगे तकनीकी सीख का मकसद: इस सफर के साथ ट्रांसनेट ने 1989 में अपने पूर्ववर्ती स्पूरनेट के करीब 7.2 किलोमीटर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया के 2001 वाले कीर्तिमान को चुनौती दी है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से औपचारिक पुष्टि की प्रक्रिया चल रही है, हालांकि बिना पहले आवेदन किए किए गए इस प्रयास को मंजूरी मिलना आसान नहीं माना जा रहा. फिर भी कंपनी का मुख्य उद्देश्य रिकॉर्ड से ज्यादा भविष्य की तकनीकी समझ हासिल करना है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link