69 साल की उम्र में युवाओं को मात दे रहे रांची के पुजारी शंभूनाथ, आज तक नहीं ली एक भी दवा, बताया फिटनेस का सीक्रेट

69 साल की उम्र में युवाओं को मात दे रहे रांची के पुजारी शंभूनाथ, आज तक नहीं ली एक भी दवा, बताया फिटनेस का सीक्रेट


Last Updated:

Ranchi 69 Year Old Priest Fitness Secret: रांची के 69 वर्षीय मंदिर के पुजारी शंभूनाथ इस उम्र में भी पूरी तरह फिट हैं और उन्हें कोई बीमारी नहीं है. उन्होंने आज तक एक दवा नहीं ली है. शंभूनाथ बताते हैं कि वे सादा भोजन करते हैं और एक्सरसाइज के नाम पर मंदिर तक पहुंचने के लिए रोज पहाड़ चढ़ते हैं.

ख़बरें फटाफट

रांची. रांची के शंभूनाथ 69 साल के हैं. वे मंदिर के पुजारी हैं और खास बात यह है कि उन्हें कोई बीमारी नहीं है. वे आज भी पूरी तरह फिट हैं. उन्होंने बताया कि वे किस तरह का डाइट फॉलो करते हैं. कोई फैंसी खाना नहीं, बस मूंगदाल और साथ में रोटी. दिन में कितनी बार और क्या खाते हैं, उन्होंने यह सब साझा किया. शंभूनाथ ने लोकल 18 को बताया, ‘मैंने आज तक कभी बाहर की चाय भी नहीं पी है. घर के लोग जो चाय बनाते हैं या घर से जो आती है, वही पीता हूं. बाहर का कुछ भी नहीं. अगर आप बाहर से मेरे लिए फल लेकर आएंगे, तो मैं खा लूंगा और अगर पिज्जा लेकर आएंगे, तो नहीं खाऊंगा.’

मूंगदाल और रोटी, बस यही है डाइट
उन्होंने आगे बताया, ‘सुबह में कुछ नहीं खाता, सीधा मंदिर आता हूं. बस एक कप चाय पीकर दोपहर में यहां लंच कर लेता हूं. लंच में थोड़ा सा चावल, रोटी, मूंग की दाल और थोड़ी सब्जी, बस यही है. इससे अधिक और कुछ नहीं. इसके बाद सीधा घर जाता हूं और रात में खाना खाता हूं. रात में दूध और रोटी खाता हूं, और कुछ नहीं.’

इसके अलावा मेरा कोई और डाइट है ही नहीं. बस यही सिंपल रूटीन है, जिसे जब से मुझे होश आया है, तब से फॉलो करता आया हूं. आज मुझे एक भी बीमारी नहीं है और न ही मैं कभी कोई दवाई खाता हूं. अगर थोड़ा बुखार हो गया, तो आयुर्वेदिक नुस्खा अपना लेता हूं. मुझे तो सुई देखकर ही डर लगता है, क्योंकि मैंने आज तक कभी इंजेक्शन नहीं लिया.

एक्सरसाइज नहीं, पहाड़ चढ़ता हूं
शंभूनाथ बताते हैं, ‘एक्सरसाइज के नाम पर मैं पहाड़ चढ़ता हूं. क्योंकि मंदिर ऊंचे पहाड़ पर है, इसलिए मैं दिन में कम से कम 4 से 5 बार ऊपर-नीचे करता हूं. यही मेरी एक्सरसाइज होती है. आज तक एकदम फिट हूं और बिना किसी बीमारी के आनंद से जीवन बिता रहा हूं. कोई टेंशन नहीं, हर परिस्थिति में मजे से रहता हूं.’



Source link