Jaspreet Kaur ITI Mansa Topper: पंजाब की बेटी का कमाल, जसप्रीत को नेशनल लेवल पर मिली 1st रैंक, नकद पुरस्कार से होंगी सम्मानित

Jaspreet Kaur ITI Mansa Topper: पंजाब की बेटी का कमाल, जसप्रीत को नेशनल लेवल पर मिली 1st रैंक, नकद पुरस्कार से होंगी सम्मानित


Last Updated:

Jaspreet Kaur ITI Mansa Topper: मानसा आईटीआई की स्टूडेंट जसप्रीत कौर ने इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देशभर में पहला स्थान हासिल कर पंजाब का नाम रोशन किया है. पंजाब सरकार ने जसप्रीत और उनके इंस्ट्रक्टर को 25-25 हजार रुपये के नकद इनाम का ऐलान किया है.

Zoom

Jaspreet Kaur ITI Mansa Topper: जसप्रीत कौर ने उस क्षेत्र में रैंक 1 हासिल की है, जिसमें आमतौर पर लड़कों की संख्या ज्यादा रहती है

नई दिल्ली (Jaspreet Kaur ITI Mansa Topper). टेक्निकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड्स में लड़कियों की तुलना में लड़कों की संख्या ज्यादा होती है. लेकिन पंजाब के मानसा की एक बेटी ने इस सोच को बदलते हुए पूरे देश में अपना परचम लहराया है. सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), मानसा की छात्रा जसप्रीत कौर ने इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देशभर में पहला स्थान हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे पंजाब का मान बढ़ाया है.

इस शानदार कामयाबी के बाद पंजाब सरकार ने भी उत्साह बढ़ाते हुए खास सम्मान का ऐलान किया है. राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जसप्रीत कौर और उनके इंस्ट्रक्टर गुरबिंदर सिंह को 25-25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है. जसप्रीत कौर की उपलब्धि से साबित होता है कि सही गाइडेंस, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और कठोर मेहनत हो तो छोटे शहर के सरकारी संस्थान से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर टॉप रैंक हासिल की जा सकती है.

जसप्रीत कौर को मिलेगा खास सम्मान

जसप्रीत कौर की इस जीत में उनकी लगन के साथ-साथ उनके शिक्षक की मेहनत भी शामिल है. इसी वजह से शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जसप्रीत के साथ उनके इंस्ट्रक्टर गुरबिंदर सिंह को भी 25-25 हजार रुपये नकद देने की घोषणा की है. मंत्री ने कहा कि पंजाब की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च स्थान पाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है. उन्होंने जसप्रीत के माता-पिता, आईटीआई मानसा के प्रिंसिपल और पूरे स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता राज्य के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी.

आईटीआई को मॉडर्न बनाने पर फोकस

टेक्निकल एजुकेशन और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास प्रताप ने भी इस उपलब्धि को पूरे विभाग के लिए गर्व का पल बताया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार आईटीआई संस्थानों में आधुनिक मशीनें, बेहतर बुनियादी ढांचा और इंडस्ट्री की जरूरत के हिसाब से सिलेबस उपलब्ध करा रही है. इसका मकसद है कि युवा पढ़ाई पूरी करते ही रोजगार और नई चुनौतियों के लिए बिल्कुल तैयार रहें.

जसप्रीत कौर की उपलब्धि क्यों खास है?

आज के समय में सिर्फ पारंपरिक डिग्री ही नहीं, बल्कि स्किल-बेस्ड एजुकेशन की मांग तेजी से बढ़ रही है. इलेक्ट्रिकल ट्रेड जैसे तकनीकी क्षेत्रों में लड़कियों का टॉप पर पहुंचना दो बड़े संदेश देता है.

  1. अब कोई भी फील्ड किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है.
  2. सरकारी आईटीआई संस्थानों में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर ध्यान दिया जाए तो वहां के स्टूडेंट्स भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में सबसे आगे निकल सकते हैं.

जसप्रीत की कहानी उनके लिए सबक है जो रिसोर्सेस की कमी या छोटे शहर की वजह से बड़े सपने देखने से हिचकते हैं. तकनीकी शिक्षा में रेगुलर प्रैक्टिस, लैब ट्रेनिंग और इंस्ट्रक्टर से लगातार सीखना जरूरी है.



Source link