Last Updated:
पाकिस्तान बॉर्डर के पास रावी नदी किनारे करोड़ों का अवैध खनन सामने आया है. ईडी ने पंजाब पुलिस को अलर्ट किया है. इस मामले में जल्द कड़ी कार्रवाई हो सकती है. बताया जा रहा है कि यहां से कई सौ करोड़ रुपये की सामग्री निकाली गई है.
वेतन बढ़ेगा और…जेनसेंग हुआंग के इस्तीफे के बाद पहली बार एनवीडिया ने कर्मचारियों किया ये वादा.
पंजाब स्थित रावी नदी के किनारे पाकिस्तान बॉर्डर के पास बड़े पैमाने पर अवैध खनन का मामला सामने आया है. इसे लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब पुलिस को अलर्ट किया है. बताया जा रहा है कि अवैध खनन के माध्यम से नदी किनारे से करोड़ों की कीमत वाली खनन सामग्री निकाली गई है.
ईडी के मुताबिक रावी नदी के किनारे से 47.31 लाख क्यूबिक मीटर से ज्यादा खनन सामग्री निकाली गई है. निकाली गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 367 करोड़ रुपये बताई गई है. ईडी ने इसे लेकर पंजाब पुलिस को अलर्ट किया है हालांकि संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही ये मामला जांच एजेंसी के रडार पर आ सकता है.
एजेंसी के अनुसार, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने अगस्त 2022 में इस क्षेत्र में खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया था.ऐसा करने पर कोर्ट ने अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई का आदेश दिया था. इसके बावजूद इलाके में अवैध खनन की गतिविधियां लगातार जारी रहीं.
यह मामला जैसे ही ईडी के संज्ञान में आया, उसने पंजाब पुलिस को तुरंत सूचित कर दिया है. फिलहाल ईडी और पंजाब पुलिस दोनों मिलकर इस मामले की गहराई से जांच-पड़ताल में जुट गई हैं.
ED ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब पुलिस को बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन के बारे में आगाह किया है. एजेंसी के मुताबिक, हाईकोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद खनन गतिविधियां बेरोकटोक जारी रहने का आरोप है, जल्द इस संबंध में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है.