कभी नहीं सूखने वाला तालाब! हमेशा मिलेंगे सफेद कमल, हनुमान जी को चढ़ते ये फूल

कभी नहीं सूखने वाला तालाब! हमेशा मिलेंगे सफेद कमल, हनुमान जी को चढ़ते ये फूल


Last Updated:

Sidhi News: इस तालाब का पानी कभी नहीं सूखता. तालाब में हमेशा सफेद कमल का फूल खिलता है. लोगों की इसके प्रति काफी आस्था है. दूरदराज से लोग इस फूल को तोड़ने के लिए आते हैं. इसी तालाब के पानी से हनुमान जी को स्नान कराया जाता है. बजरंगबली को यही सफेद कमल चढ़ाया जाता है.

सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी जिले के पटपरा में एक ऐसा तालाब है, जिसमें सफेद कमल का फूल हमेशा खिला रहता है. स्थानीय लोगों की मान्यताएं हैं कि हनुमान जी की कृपा से इस तालाब का पानी कभी भी नहीं सूखता और इसमें हर महीने सफेद कमल काफी संख्या में उगते रहते हैं. इसी तालाब के पानी से हनुमान जी को स्नान कराया जाता है और कमल का फूल उन्हें अर्पित किया जाता है. स्थानीय निवासी और जानकार जयराम सिंह ने लोकल 18 को बताया कि यह तालाब पटपरा में स्थित है, जिसे बड़ा तालाब के नाम से जाना जाता है. यहां पर भगवान हनुमान जी का भव्य मंदिर है. ऐसी मान्यता है कि मंदिर में स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा इसी तालाब से प्रकट हुई थी.

उन्होंने कहा कि यह तालाब काफी बड़ा है. तालाब का पानी कभी नहीं सूखता है. इसमें हमेशा सफेद कमल का फूल खिला रहता है. इसके प्रति लोगों की काफी आस्था है. दूर-दूर से लोग इस फूल को तोड़ने के लिए आते हैं. तालाब में फूलों की संख्या बराबर बनी रहती है. हनुमान जी को इसी तालाब के पानी से स्नान कराया जाता है. उन्हें सफेद कमल का फूल चढ़ाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि यह पुष्प चढ़ाने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना को पूरा कर देते हैं. सीधी जिले के अन्य स्थानों से भी लोग तालाब से कमल का फूल लेने के लिए आते हैं.

कमल के फूल से मिला रोजगार
उन्होंने आगे कहा कि जो फूल विक्रेता सफेद कमल का व्यापार करते हैं, तो वे भी यहां पर आते हैं और इस फूल को तोड़कर बेचते हैं. इस फूल के माध्यम से कई लोगों का घर चलता है. जिले के अन्य स्थानों से लोग आते हैं और फूलमाला बनाकर लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. हनुमान मंदिर में नवरात्रि और सावन के महीने में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. उस दौरान कमल के फूल काफी बिकते हैं.



Source link