‘ग्‍लोबल ड‍िमांड के ल‍िए तैयार रहे इंडस्‍ट्री’, पीएम मोदी का कारोबार‍ियों को नया टारगेट

‘ग्‍लोबल ड‍िमांड के ल‍िए तैयार रहे इंडस्‍ट्री’, पीएम मोदी का कारोबार‍ियों को नया टारगेट


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिक्की की सालाना आम बैठक में कारोबार‍ियों को नया टारगेट द‍िया. उन्‍होंने कहा, कुछ ऐसे प्रयोग कीजिए ताक‍ि दुन‍िया में भारत की पहचान आपके प्रोडक्‍ट से हो. हर रीजन के कस्‍टमर्स की जरूरतों के ह‍िसाब से हमें काम करना होगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कारोबार‍ियों को ग्‍लोबल ड‍िमांड के ल‍िए तैयार रहने को कहा है. फिक्की की सालाना आम बैठक को संबोध‍ित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, हमारा डोमेस्‍ट‍िक मार्केट हमारा कंफर्ट जोन नहीं होना चाह‍िए. हमें इससे वो आत्मविश्वास मिलना चाहिए जिससे हम ग्‍लोबल मार्केट में कंपटीट कर सकें. इसलिए दुनिया के अलग-अलग रीजन के कस्‍टमर्स की जरूरतों को समझने में इन्‍वेस्‍ट करिए. हमें हर ग्‍लोबल ड‍िमांड को पूरा करने के ल‍िए तैयार रहना चाह‍िए. कंपनियों की बिजनेस स्ट्रैटेजी के फोकस में इंडिया फर्स्ट की सोच होनी चाहिए. हमारे प्रोडक्‍ट पूरी दुन‍िया में हमारी पहचान बनेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा क‍ि अगले 20 वर्षों के अपने हर लांग टर्म इन्‍वेस्‍टमेंट ड‍िसीजन में इंड‍िया फर्स्‍ट को अपना आधार बनाइए. इससे देश आत्मनिर्भर होगा और आपके बिजनेस की ग्रोथ के लिए भी नए अवसर खुलेंगे. मैं चाहूंगा क‍ि हमारी इंडस्ट्री भारत के कृषि क्षेत्र में अपना इन्‍वेस्‍टमेंट बढ़ाए. स्पेसिफिक ओवरसीज मार्केट को ध्यान में रखकर डिपेंडेबल प्रोक्योरमेंट की व्यवस्था बनाइए और ऐसे प्रोडक्ट बनाइए जिनकी वहां डिमांड है, ताकि भारत के प्रोडक्ट्स दुनिया में हमारी पहचान बन सकें. सोचिए, 100 साल हो गए… 1930 में गांधी यही कहकर गए थे और आज इतने साल के बाद मुझे भी यही कहना पड़ रहा है. मेरी मत मानो, गांधी की तो मानो. वे भी स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत कहकर गए थे. मेरी इस बात को भी घर-घर में पहुंचाओ!

भारत फ्रेजाइल फाइव से बाहर आया

पीएम मोदी ने कहा, बीते 100 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था ने कई दौर देखे हैं. हमने लाइसेंस-कोटा राज भी देखा, नेशनलाइजेशन का असफल प्रयोग भी देखा और फिर 21वीं सदी में एक ऐसा समय भी आया जब भारत की अर्थव्यवस्था को फ्रेजाइल फाइव में देखा जाने लगा. लेकिन बीते 12 वर्षों में देशवासियों ने बहुत परिश्रम किया. हमारे युवाओं ने, हमारे किसानों ने, हमारे श्रमिक भाई-बहनों ने, उद्योग जगत के आप सभी साथियों ने इस स्थिति को बदला है. आज भारत में स्‍पीड सबसे तेज है. साथ-साथ गरीबी से बाहर निकलने की रफ्तार भी अभूतपूर्व है. वर्ल्ड बैंक की अभी अभी आई र‍िपोर्ट भी हम सभी को गर्व से भरने वाली है. सिर्फ 12-13 वर्षों में 50 करोड़ भारतीयों ने गरीबी को पराजित किया है.

तब भी गरीबी हट सकती थी

पीएम मोदी ने व‍िपक्ष पर न‍िशाना साधा. उन्‍होंने कहा, 70 के दशक में जब देश में गरीबी हटाओ का नारा दिया गया था, तब देश की आबादी करीब 50 करोड़ ही थी. गरीबी तब भी हट सकती थी, लेकिन FICCI भी साक्षी है कि तब नीतियों में कमी रही और दुर्भाग्य से नीयत में भी कमी रही. FICCI इस बात का भी साक्षी है कि जब सही नीयत से काम हुआ और सरकार सही नीयत के साथ आगे बढ़ी, तो सिर्फ 12-13 वर्षों में 50 करोड़ गरीब गरीबी से बाहर निकल आए. और यह दिखाता है कि भारत आज जिस दिशा में चल रहा है, वह सही और सटीक है, और उसमें देश की सफलता की गारंटी है.



Source link