यूपी क्राइम डायरी: एक्सिडेंट में 17 लोगों की मौत, बाल झड़ने के कारण लगाई फांस, आर्टिटेक्ट की छात्रा ने की सुसाइड

यूपी क्राइम डायरी: एक्सिडेंट में 17 लोगों की मौत, बाल झड़ने के कारण लगाई फांस, आर्टिटेक्ट की छात्रा ने की सुसाइड


उत्तर प्रदेश में गुरुवार को सड़क हादसों, आत्महत्या और मारपीट की कई घटनाएं घटी. राज्य के अलग-अलग इलाके में सड़क और रेल हादसे में कम से कम 17 लोगों की जान चली गई. लखनऊ में एक आर्टिटेक्ट की छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली वहीं झांसी में बाल झड़ने के कारण एक 18 साल के लड़ने के आत्महत्या कर ली. शामली में मकान में आग लगने से मां और दो बेटियां की मौत हो गई.

बलरामपुर में एक्सिडेंट में 5 युवकों की मौत

घने कोहरे के चलते बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. उतरौला थाना क्षेत्र के ग्राम अक्सीबड़हरा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मृतकों के परिवारों में मातम छा गया. जानकारी के मुताबिक बुधवार को देर रात घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हादसे के दौरान कुछ पैदल राहगीर भी अज्ञात वाहन चपेट में आ गये. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. सूचना मिलते ही उतरौला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. गंभीर हालत देखते हुए मुजम्मिल खान (20) और नाहिद अली (18), निवासी बड़हरा खुर्द को उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया गया. हादसे में गुफरान (18), सलीम (20), रहमत (30), तौफीक (19) और मोहम्मद फारूक (20) की जान चली गई. सभी बलरामपुर जिले के निवासी थे.

गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोपी ने जेल में की आत्महत्या

राजधानी लखनऊ में समरीन की हत्या के आरोपी अवनीश जायसवाल उर्फ देव ने आत्महत्या कर ली है. उसने जेल के बाथरूम में तौलिए से फंदा बनाकर लटक कर जान दे दी. 14 अक्टूबर को 24 वर्षीय समरीन की होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. घटना के दिन समरीन अपने बॉयफ्रेंड अवनीश जायसवाल के साथ होटल में रुकी थी. दोनों ने दोपहर करीब 12 बजे होटल में चेक-इन किया था. शाम करीब 6:30 बजे समरीन होटल की 10वीं मंजिल से नीचे गिर गई थी. उसकी मौत के बाद अवनीश मौके से फरार हो गया था.

औरैया में दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर दो रेल यात्रियों के मिले शव

यात्रियों के ट्रेन से गिरकर मौत के शिकार होने का अंदेशा जताया जा रहा है. स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. दोनों मृतक रेल यात्रियों की पहचान नहीं हो सकी है. औरैया जिले के अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास ये शव मिले हैं.

इटावा: बाइक सवार भाई बहन की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत हुई है. मासूम को उपचार के लिए नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हादसे के शिकार लोग इटावा से औरैया जा रहे थे. इटावा जिले के बकेवर इलाके में पंचशील ढाबे के पास हादसा हुआ.

बुलंदशहर- तेज रफ्तार बाइक सवार ने खड़े ट्रक में पीछे से मारी जोरदार टक्कर

हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया. डॉक्टरों ने 36 वर्षीय बाइक सवार राधेश्याम यादव को मृत घोषित किया. मृतक की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी राधेश्याम यादव के रूप में हुई. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में NH-34 स्थित सीएनजी पंप के पास की घटना.

संदिग्ध हालातों में छात्रा की मौत

लखनऊ के एक फ्लैट में मिला बैचलर ऑफ आर्किटेक्ट की छात्रा शिवानी मिश्रा का शव. मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाकर थाने में दी तहरीर. प्रयागराज की शिवानी चिनहट लखनऊ में शक्ति विहार रेसीडेंस अपार्टमेंट में रह रही थी. शिवानी के साथ फ्लैट में दो अन्य छात्राएं भी रह रही थीं. पिता के मुताबिक रूममेट रिया ने कॉल कर शिवानी की तबीयत खराब होने पर हॉस्पिटल ले जाने की बात कही. जहां डॉक्टर ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया. पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है. मामले की जांच में जुटी थाना चिनहट पुलिस.

बहराइच: ट्रैक्टर के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की हुई मौत

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के पलटने की वजह से हुआ हादसा. ट्रैक्टर की पहिया का पंचर बनवाने के लिए ड्राइवर द्वारा ले जाया जा रहा था ट्रैक्टर. जरवल थाना क्षेत्र में हुआ हादसा. उधर, हवा टंकी का कम्प्रेशर फटने की वजह से 14 साल के किशोर की हुई मौत. पापा की दुकान पर खाना देने गया था किशोर. टंकी की चपेट में आने से हुआ हादसा. मोतीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव का मामला.

आजमगढ़: भीषण कोहरे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा, 3 की मौत

आजमगढ़ के सठियांव में सात गाड़ियां आपस में भिड़ी जिसमें बस ट्रेलर ट्रक छोटी गाड़ियों का हुआ आपस में भिड़ंत. तीन की मौत, 14 घायल. लखनऊ से बिहार जा रही थी बस. पूर्वांचल एक्सप्रेस के 252.6 प्वाइंट पर हुआ हादसा.

सोनभद्र: जलकर सुरक्षाकर्मी की मौत

अनपरा थाना क्षेत्र स्थित NCL ककरी खदान में संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जलकर सुरक्षाकर्मी की मौत. मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी गोपाल के रूप में हुई, पूर्व BSF जवान बताए जा रहे हैं. निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी के पद पर थे तैनात, आग लगने की घटना में गई जान. घटना के बाद खदान परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सूचना प्रणाली पर उठे गंभीर सवाल. भारतीय मजदूर खदान यूनियन ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजे और उच्चस्तरीय जांच की मांग. पुलिस ने शव कब्जे में लिया, परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया होगी पूरी; मौत के कारणों की जांच जारी.

मऊ में दो बसों की टक्कर

कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज गांव के पास एनएच-29 पर दो बसों की भीषण टक्कर से लगभग दो दर्जन यात्री घायल. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. घने कोहरे के कारण हुआ हादसा. प्राइवेट दोनों बसो में 100 से ज्यादा सवार थे यात्री. शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे सभी. पुलिस जांच में जुटी.

जौनपुर में स्कॉर्पियो कांड में तीसरी मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई तीन

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में 70 वर्षीय राजदेव यादव ने तोड़ा दम. पंचायत में कहासुनी के बाद स्कॉर्पियो से लोगों को कुचलने का आरोप. गंभीर हालत में वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था इलाज. तीसरी मौत से परिवार में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम. घटना में घायल चार अन्य लोगों का उपचार जारी. पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी. गौराबादशाहपुर के चक मुफ्तफाबाद में जमीनी विवाद के दौरान हुई थी घटना.

इटावा : ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत कुख्यात अपराधी सलमान गिरफ्तार

सलमान के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित 30 मामले दर्ज है. पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है कुख्यात अपराधी सलमान. अपराधी को स्थानीय अस्पताल में कराया गया भर्ती. कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, फर्जी नम्बर प्लेट लगी 1 मोटरसाइकिल होंडा साइन एवं 700 नकद बरामद. इटावा जिले की थाना बकेवर पुलिस ने महेवा-अछल्दा मार्ग पर की मुठभेड़

बलिया: घने कोहरे में भीषण रोड एक्सीडेंट

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर. पुलिया पर बैठे दो व्यक्ति स्कॉर्पियो की चपेट में आने से घायल. स्कार्पियो सवार ड्राइवर स्कॉर्पियो छोड़कर हुआ फरार. सूचना पर पहुंचे पुलिस घायलों को CHC रतसड पहुंचाई. डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा. गडवार थाना के रतसड भैरवबांध गांव के पास का मामला.

कानपुर देहात: बस-ट्रक की टक्कर, दो की मौत

कानपुर देहात में स्लीपर बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में दो यात्रियों की मौत. मेहंदीपुर बालाजी से कानपुर आ रही स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुसी. हादसे के बाद बस में मची चीख-पुकार, करीब 15 यात्री घायल, कई को आई मामूली चोटें. बस में 29 यात्री और 3 बच्चे समेत कुल 32 लोग थे सवार. सुबह करीब साढ़े चार बजे सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल के पास हुआ भीषण हादसा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, मृतकों के शव कब्जे में लिए. भीषण सड़क हादसे के बाद मौके पर मचा हड़कंप, पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी.

शामली: दर्दनाक हादसा, मकान में आग लगने से मां और दो बेटियों की मौत

शामली मे दर्दनाक हादसा. मकान में आग लगने से मां और दो बेटियों की मौत. शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका. मकान में रखा गैस सिलेंडर भी फटा. सूचना पर फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू. बाबरी थाना क्षेत्र के गांव कैड़ी की घटना.

झांसी: बाल झड़ने पर छात्र ने फांस लगाकर दी जान

झांसी में 18 वर्षीय इंटरमीडिएट के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान. शक्ल-सूरत और बाल झड़ने की समस्या को लेकर परेशान था छात्र. परिजनों के मुताबिक, पहले भी दो बार कर चुका था आत्महत्या का प्रयास. कमरे में फांसी पर लटका मिला छात्र, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित. सदर बाजार थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटी.



Source link