देवउठनी एकादशी पर करें राशि अनुसार उपाय, लक्ष्मी-नारायण की कृपा से चमकेगा भाग्य!

देवउठनी एकादशी पर करें राशि अनुसार उपाय, लक्ष्मी-नारायण की कृपा से चमकेगा भाग्य!


उज्जैन. हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का विशेष दिन माना गया है. सालभर में कुल 24 एकादशी आती हैं, जिनमें प्रत्येक का अपना धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. कार्तिक मास में पड़ने वाली देवउठनी एकादशी को भी बेहद फलदायी माना जाता है. इस बार यह एकादशी विशेष संयोग में पड़ रही है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस दिन राशि के अनुसार उपाय करने से लक्ष्मी-नारायण की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है.

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगी. इसका समापन 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा. उदयातिथि और सामान्य गृहस्थ परंपरा के अनुसार, देवउठनी एकादशी का मुख्य व्रत 20 नवंबर को रखा जाएगा. वहीं वैष्णव परंपरा में 21 नवंबर को गौण देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा, इसीलिए पंचांग में दोनों तारीखों का उल्लेख मिल रहा है.

राशि अनुसार उपाय
मेष- इस राशि के जातकों को एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग का फूल अर्पित करना चाहिए.

वृषभ- इस राशि के जातकों को देवउठनी एकादशी के दिन सफेद चीजों का दान करना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन सफेद चीजों का दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

मिथुन- इस राशि के जातकों को हरे रंग के वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करने चाहिए. इससे भगवान प्रसन्न होते हैं.

कर्क- देवउठनी एकादशी के दिन कर्क राशि वालों को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खीर का भोग अर्पित करना चाहिए. मान्यता है कि खीर का भोग लगाने से घर में खुशियां आती हैं.

सिंह- इस राशि के जातकों को देवउठनी एकादशी के दिन पीले रंग के वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करने चाहिए. इसके साथ ही खुद भी पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए. इससे भगवान प्रसन्न होते हैं.

कन्या- इस राशि के जो जातक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, उन्हें देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए सफेद मिठाई के साथ केसर अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से घर में सालभर सुख-शांति बनी रहेगी.

तुला- इस राशि के जातकों को सफेद चीजों का दान करना चाहिए. इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है. साथ ही सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है.

वृश्चिक- इस राशि के जातक नौकरी-व्यापार में तरक्की पाने के लिए गुड़ का दान अवश्य करें. इससे नारायण की कृपा बनी रहेगी.

धनु- इस राशि के जातक देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए पीले वस्त्र और पीले चंदन का दान करें. साथ ही पीले रंग के फलों का दान भी कर सकते हैं.

मकर- इस राशि के जातकों को देवउठनी एकादशी के दिन दही और इलायची का भोग अर्पित करना चाहिए. इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है.

कुंभ- इस राशि के जातक देवउठनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं. इससे भगवान प्रसन्न होते हैं.

मीन- इस राशि के जातकों को देवउठनी एकादशी के दिन गरीबों की सेवा करनी चाहिए. साथ ही जरूरतमंदों को अपनी सामर्थ्य अनुसार दान करना चाहिए. भगवान नारायण को मिश्री का भोग लगाएं, लाभ होगा.



Source link