शुक्र बदलेंगे चाल, 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, उज्जैन के आचार्य ने बताए बचाव के उपाय

शुक्र बदलेंगे चाल, 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, उज्जैन के आचार्य ने बताए बचाव के उपाय


होमताजा खबरधर्म

शुक्र बदलेंगे चाल, 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, आचार्य ने बताए बचाव के उपाय

Last Updated:

Shukra Gochar 2026: ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, 22 नवंबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इस गोचर से तीन राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. नौकरी, व्यापार और पारिवारिक जीवन में परेशानियों के संकेत हैं. ज्योतिषाचार्य ने इनसे बचने के उपाय भी बताए हैं.

उज्जैन. ज्योतिषीय गणनाओं में शुक्र को आकर्षण, प्रेम संबंध, वैवाहिक जीवन, विलासिता और आर्थिक संपन्नता से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि इस ग्रह की अनुकूलता से जीवन में सुख-सुविधाओं के साथ धन-धान्य में भी वृद्धि होती है. नवंबर महीने में शुक्र की चाल में बड़ा बदलाव होने वाला है. 22 नवंबर 2026 को शुक्र तुला राशि में गोचर करेंगे. इस राशि में शुक्र का आगमन कई ज्योतिषीय समीकरण बनाएगा, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है.

इस दौरान तीन राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से सावधानी बरतने का होगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र का यह राशि परिवर्तन कुछ जातकों के लिए परेशानियां बढ़ा सकता है. नौकरी में काम का दबाव, पदोन्नति में देरी और व्यापार में आर्थिक नुकसान होने की आशंका है. साथ ही खर्चों में बढ़ोतरी और पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है. आइए जानते हैं उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से कि शुक्र का गोचर किन तीन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण संकेत लेकर आ रहा है और किन उपायों से राहत मिलेगी.

इस राशियों को रहना होगा सतर्क
वृषभ- शुक्र का यह गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए कुछ परेशानियां बढ़ा सकता है. इस दौरान घर-परिवार में तनाव और आपसी मतभेद की स्थिति बन सकती है. लंबे समय से अटके काम और भी उलझ सकते हैं. नौकरी में अधिकारियों से अनबन होने की आशंका है. व्यापारियों को निवेश में नुकसान उठाना पड़ सकता है. आर्थिक खर्च बढ़ेंगे और बचत प्रभावित होगी. मकान, वाहन और संपत्ति से जुड़े मामलों में भी रुकावटें आ सकती हैं.

सिंह- शुक्र का गोचर सिंह राशि के जातकों के जीवन में शुभ परिणाम देने वाला नहीं रहेगा. आत्मविश्वास में कमी और मान-सम्मान को ठेस पहुंचने की आशंका है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में दबाव और अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. व्यापार में नुकसान के संकेत हैं. धन की आवक प्रभावित हो सकती है और अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे. वैवाहिक जीवन में तनाव, मतभेद और आपसी दूरियां बढ़ने की संभावना है.

धनु- शुक्र का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में परेशानियां बढ़ा सकता है. नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ने के साथ अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं. पदोन्नति के अवसर फिलहाल टल सकते हैं. नौकरी बदलने की योजना में बाधाएं आएंगी. व्यापारियों को नए सौदों में नुकसान उठाना पड़ सकता है. आमदनी प्रभावित होगी और पुराने निवेश से अपेक्षित लाभ नहीं मिलने की आशंका है.

जरूर करें ये उपाय
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार का दिन विशेष माना जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा कर उनके सामने घी का दीपक जलाएं और सफेद मिठाई अर्पित करें. रोजाना ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. शुक्रवार को चावल, दूध, दही, मिश्री या सफेद कपड़ों का दान जरूरतमंद व्यक्ति को करने से शुक्र की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है.



Source link