Last Updated:
SBI Clerk Result 2026: बैंक में नौकरी पाने का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिए SBI क्लर्क भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है. भारतीय स्टेट बैंक ने 7,680 नियमित पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया है लेकिन इस बार सफल उम्मीदवारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती समय की है. मेन्स परीक्षा 26 और 27 नवंबर को होनी है.
sbi, SBI PO Jobs, SBI News, SBI Clerk Prelims Result 2026: एसबीआई प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट जारी. (Pic: magnific)
SBI Clerk Result 2026: SBI में क्लर्क की नौकरी पाने के लिए प्रारंभिक परीक्षा देने वाले युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 7,680 नियमित पदों पर भर्ती के लिए आयोजित क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है जिसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं. जिन अभ्यर्थियों का रोल नंबर इस लिस्ट में होगा वे भर्ती के अगले चरण यानी मेन्स परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.
इस भर्ती में सफल होने के लिए उम्मीदवारों के पास अब ज्यादा समय नहीं है क्योंकि SBI क्लर्क मेन्स परीक्षा 26 और 27 नवंबर 2026 को आयोजित की जानी है. ऐसे में प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को अपनी तैयारी तेज करनी होगी. खास बात यह है कि SBI ने इससे पहले 1,538 बैकलॉग पदों का रिजल्ट जारी किया था. अब 7,680 नियमित पदों के लिए भी प्रीलिम्स का परिणाम सामने आ गया है हालांकि रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर तकनीकी परेशानी की सूचना है और वेबसाइट फिलहाल ठीक से काम नहीं कर रही है.
SBI Clerk Prelims Result 2026: रिजल्ट में रोल नंबर के साथ क्या-क्या चेक करें?
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने चयन की स्थिति ध्यान से देखनी चाहिए. रिजल्ट और परीक्षा से जुड़े रिकॉर्ड में उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी जानकारी मिल सकती है. इसके अलावा परीक्षा के स्टेप्स, सेक्शन के हिसाब से मिले अंक, कुल अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी भी स्कोरकार्ड में उपलब्ध हो सकती है.उम्मीदवारों को रिजल्ट में अपना रोल नंबर तलाशने के साथ ही व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी होने पर उसमें दिए गए सभी विवरण भी चेक करने चाहिए. केवल शॉर्टलिस्ट होने की जानकारी देखकर आगे की प्रक्रिया पूरी न समझें. भर्ती पूरी होने तक रिजल्ट और स्कोरकार्ड की कॉपी सुरक्षित रखना जरूरी है.
SBI Clerk Result 2026: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से SBI क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट देख सकते हैं.
1. सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
2. होमपेज पर दिए गए Careers सेक्शन को खोलें.
3. जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन खोजें.
4. विज्ञापन संख्या CRPD/CR/2026-27/17 को पहचानें.
5. इसके बाद Preliminary Examination Result के लिंक पर क्लिक करें.
6. रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुलने पर उसमें अपना रोल नंबर खोजें.
7. इसके लिए कंप्यूटर या लैपटॉप पर Ctrl + F का इस्तेमाल कर सकते हैं.
8. सर्च बॉक्स में अपना रोल नंबर डालें.
9. अगर आपका रोल नंबर चयनित उम्मीदवारों की सूची में दिखाई देता है तो आप मेन्स परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं.
10. रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें.
26 और 27 नवंबर को होगी SBI Clerk Mains परीक्षा
प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अब अगली चुनौती मेन्स परीक्षा है. एसबीआई की ओर से मेन्स परीक्षा 26 और 27 नवंबर 2026 को आयोजित की जानी है. ऐसे में उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए बहुत कम समय बचा है.मेन्स परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रीलिम्स में क्वालिफाई करना जरूरी है. इसलिए उम्मीदवार सबसे पहले अपना रिजल्ट चेक करें और चयनित होने पर अगले चरण की तैयारी में जुट जाएं. मेन्स परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देश भी आधिकारिक वेबसाइट से चेक करते रहें.