Last Updated:
ACP Amisha Singh : आगरा की ACP अमीषा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रदर्शनकारियों के बीच ‘बहनजी’ कहे जाने पर वह नाराज हो गईं और उन्होंने कहा, ‘मैं बहनजी नहीं हूं, समझे.’ जानिए कौन हैं अमीषा सिंह, कितनी है उनकी उम्र और क्या है उनकी शैक्षणिक व पारिवारिक पृष्ठभूमि. उनके पिता भी IPS अधिकारी रह चुके हैं.
ACP Amisha Singh : एसीपी अमीषा सिंह लखनऊ की रहने वाली हैं.
ACP Amisha Singh : आगरा में नियुक्त एसीपी अमीषा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह बहनजी कहे जाने पर गुस्से में नजर आ रही हैं. दरअसल, अपनी मांग को लेकर एक समूह प्रदर्शन कर रहा था. इस दौरान लोग प्रतिबंधित इलाके की तरफ रैली निकालते हुए जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया. जिसके बाद प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे.
प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए एसीपी सदर अमीषा सिंह पहुंचीं. इस दौरान वे बहनजी के संबोधन पर भड़क गईं. उन्होंने पदर्शनकारियों से कहा कि मैं बहनजी नहीं हूं, समझे.
कौन हैं अमीषा सिंह?
अमीषा सिंह 2022 की PPS अधिकारी हैं. उनकी नियुक्ति DSP रैंक पर हुई थी. अमीषा सिंह की गिनती प्रदेश के तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी के तौर पर होती है. वे लगातार अपराधियों के खिलाफ एक्शन को लेकर चर्चा में रही हैं. एसीपी आगरा के तौर पर उनकी पहली पोस्टिंग हैं. इस दौरान उन्होंने बड़े मामलों में एक्शन किया है.
आईपीएस रहे हैं पिता
एसीपी अमीषा सिंह के पिता विनोद कुमार सिंह आईपीएस अधिकारी रहे हैं. यूपी पुलिस में उन्होंने अपनी सेवा दी. 12 मई 1997 को जन्मी अमीषा सिंह मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं. उनका जन्म 12 मई 1997 को हुआ था. मतलब कि उनकी उम्र 29 साल है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की PCS परीक्षा में उनकी 18वीं रैंक थी.
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उनकी शैक्षिक योग्यता को लेकर अलग-अलग रिपोर्टों में दिल्ली विश्वविद्यालय से BA और MA की पढ़ाई का दावा है, लेकिन यूपी पुलिस के आधिकारिक प्रोफाइल में इसकी पुष्टि नहीं है.