सीएम विजय ने ‘ओएम’ के 6 बजे के शोज को दी हरी झंडी, फैसले से गदगद हुए धनुष- ‘दिल से शुक्रिया’

सीएम विजय ने ‘ओएम’ के 6 बजे के शोज को दी हरी झंडी, फैसले से गदगद हुए धनुष- ‘दिल से शुक्रिया’


Last Updated:

एक्टर धनुष की फिल्म ‘ओम’ 20 नवंबर को रिलीज होगी. तमिलनाडु सरकार और सीएम विजय ने सुबह 6 बजे के शो की अनुमति दी है, जिसके लिए धनुष ने आभार जताया. फिल्म में ममूटी और साई पल्लवी भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी रोमांच है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘ओएम’ 20 नवंबर को रिलीज होगी.

नई दिल्ली: एक्टर और निर्देशक धनुष अपनी अगली फिल्म ‘ओम’ की रिलीज की तैयारियों में जुटे हैं. फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस बीच, एक्टर ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का आभार जताया, क्योंकि उनकी फिल्म के सुबह 6 बजे के शो को अनुमति मिल गई है. धनुष ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किए गए एक बयान में फैंस से फिल्म को लेकर जिम्मेदारी बरतने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि किसी भी फिल्म की सफलता के पीछे अनेक डिपार्टमेंट के कई लोगों की मेहनत और समर्पण होता है.

एक्टर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोगों को सबसे बड़ा सपोर्ट सिनेमाघरों में फिल्म देखकर दिया जा सकता है. ऐसा करने से दर्शक फिल्म इंडस्ट्री के डेवल्पमेंट में भी योगदान देते हैं. धनुष ने तमिलनाडु सरकार और सीएम विजय का खास तौर से धन्यवाद किया. उन्होंने अपने बयान में कहा, ’20 नवंबर को रिलीज हो रही फिल्म ‘ओम’ के सुबह 6 बजे के शो की अनुमति देने के लिए तमिलनाडु सरकार और तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री श्री विजय का दिल से आभार.’

(फोटो साभार: X@dhanushkraja)

फिल्म के ट्रेलर ने फैंस का बढ़ाया रोमांच
धनुष ने सुबह 6 बजे का शो देखने जाने वाले फैंस से सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ फिल्म देखने की अपील की. साथ ही, उन्होंने कहा कि दर्शक फिल्म का आनंद इस तरह लें कि दूसरों को किसी तरह की असुविधा न हो. एक्टर ने कहा, ‘फिल्म का आनंद लेना ही असली जश्न है.’ राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी फिल्म को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की मंजूरी दे दी है. फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही दर्शकों और फैंस के बीच इसे लेकर उत्साह है. ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में धनुष तमिलनाडु पुलिस की संगठित अपराधों से निपटने के लिए बनाई गई खुफिया यूनिट के मेंबर की भूमिका निभा रहे हैं.

ममूटी बने हैं विलेन
फिल्म में ममूटी खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी दो मंदिरों वाले शहरों के बीच घटित होती है. इसमें प्रकृति के खिलाफ हो रहे अपराध और रेड सैंडर्स यानी लाल चंदन की तस्करी के नेटवर्क को दिखाया गया है. इस नेटवर्क का पता लगाने और उसे खत्म करने के लिए आंध्र प्रदेश पुलिस एसटीएफ गठित करती है. इसे आईपीएस अधिकारी नित्या रेड्डी करती हैं, जिसका किरदार साई पल्लवी निभा रही हैं. वे तस्करी नेटवर्क में घुसपैठ करने के लिए ‘ओएम’ यानी ‘ऑपरेशन मोल’ नाम से कैंपेन चलाती हैं. फिल्म में ममूटी रेड हिल्स कार्तिकेयन नाम के किरदार में दिखाई देंगे, जो अपराध के नेटवर्क का सरगना है. वहीं, साई पल्लवी आईपीएस अधिकारी नित्या रेड्डी और श्रीलीला धनुष की पत्नी रोजा की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म में बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिका में हैं.



Source link