‘खून से इतिहास में अपना नाम लिखा’, रेजांग ला के वीरों को फरहान अख्तर का ट्रिब्यूट, निभाया था शैतान सिंह का रोल

‘खून से इतिहास में अपना नाम लिखा’, रेजांग ला के वीरों को फरहान अख्तर का ट्रिब्यूट, निभाया था शैतान सिंह का रोल


Last Updated:

भारत-चीन युद्ध के 62 साल पूरे हो गए हैं. फरहान अख्तर ने खास मौके पर रेजांग ला के वीर जवानों को ट्रिब्यूट दिया. उन्होंने ‘रेजांग ला की लड़ाई’ पर बनी फिल्म ‘120 बहादुर’ में परमवीर चक्र विजेता शैतान सिंह भाटी का रोल निभाया था. उन्होंने ‘120 बहादुर’ का पोस्टर शेयर करके सैनिकों के साहस का बखान किया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फरहान अख्तर ने ‘120 बहादुर’ में शैतान सिंह का किरदार निभाया था. (फोटो साभार: Instagram@faroutakhtar)

नई दिल्ली: एक्टर फरहान अख्तर ने भारत-चीन युद्ध के 62 साल पूरे होने पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी. इस जंग को रेजांग ला की लड़ाई भी कहा जाता है. उन्होंने बताया कि हमारे सैनिक अपने खून से इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करके गए हैं. एक्टर ने बुधवार 18 नवंबर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘120 बहादुर’ का पोस्टर जारी करते हुए रेजांग ला के वीरों को याद किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जहां ज्यादातर लोग भाग जाते, वहां वो डटे रहे. जहां ज्यादातर लोग हार मान लेते, वहां वो लड़े. उन्होंने खून से इतिहास में अपना नाम लिख दिया. रेजांग ला के वीरों को नमन.’

दरअसल, ‘रेजांग ला दिवस’ हर साल 18 नवंबर को मनाया जाता है. यह लड़ाई 1962 में भारत-चीन के बीच लद्दाख के चुशुल सेक्टर में मौजूद रेजांग ला दर्रे पर लड़ी गई थी. यह दिन ऐतिहासिक लड़ाई के शहीदों की याद में मनाया जाता है. 18 नवंबर 1962 को रेजांग ला चौकी पर कुमाऊं रेजिमेंट की 13वीं बटालियन की ‘चार्ली’ कंपनी तैनात थी. उन्होंने भारी संख्या में चीनी सैनिकों का डटकर सामना किया. कंपनी की कमान मेजर शैतान सिंह के पास थी, जिन्हें इस अदम्य साहस के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया. कड़ाके की ठंड और ऊंचाई पर लगभग 120 सैनिकों ने आखिरी गोली तक मोर्चा संभाले रखा और 110 से ज्यादा जवान शहीद हुए.

(फोटो साभार: Instagram@faroutakhtar)

फरहान ने निभाया था परमवीर चक्र विजेता शैतानी सिंह का रोल
इस जंग ने चुशुल में चीनी सेना की बढ़त को धीमा और रोकने में अहम भूमिका निभाई थी. शहीदों की याद में लद्दाख के चुशुल/रेजांग ला फील्ड और हरियाणा के रेवाड़ी में वॉर मैमोरियल बने हुए हैं. रजनीश ‘रैजी’ घई के निर्देशन में बनी वॉर फिल्म ‘120 बहादुर’ रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है. इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभाई थी, जिन्हें उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र मिला था. फिल्म में फरहान अख्तर की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई थी. क्रिटिक्स ने भी फिल्म को खूब सराहा था. इसमें एक्टर के अलावा राशि खन्ना, फ्रेड चैन, अंकित सिवाच, स्पर्श वालिया जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आए थे.



Source link