Last Updated:
Rajasthan CET Exam Schedule 2026: राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के पास अब तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है. कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा की तारीखें और पालियों का समय स्पष्ट कर दिया है.1 से 3 दिसंबर तक होने वाली इस परीक्षा में हर दिन दो पालियां होंगी लेकिन उम्मीदवारों को एक ऐसी गलती से बचना होगा जो उनके लिए भारी पड़ सकती है. OMR शीट में अगर किसी सवाल का जवाब नहीं पता है तो भी उसका गोला खाली नहीं छोड़ सकते. इसके लिए पांचवां विकल्प E दिया जाएगा. अगर 10 प्रतिशत से ज्यादा सवालों में कोई भी विकल्प नहीं भरा गया तो अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित किया जा सकता है.
Rajasthan CET Senior Secondary Exam Date 2026: राजस्थान सीईटी परीक्षा की डेट घोषित.
Rajasthan news, jobs news: राजस्थान में 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की राह खोलने वाली समान पात्रता परीक्षा यानी CET सीनियर सेकेंडरी लेवल-2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब परीक्षा का पूरा शेड्यूल सामने आ गया है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर को आयोजित होगी. हर दिन दो पालियां होंगी और उम्मीदवारों को ढाई घंटे का समय मिलेगा लेकिन इस बार अभ्यर्थियों के लिए सिर्फ परीक्षा की तारीख और समय याद रखना काफी नहीं है. OMR शीट भरते समय भी बेहद सावधान रहना होगा.
बोर्ड ने उत्तर पुस्तिका में पांच विकल्पों की व्यवस्था की है. अगर किसी सवाल का जवाब नहीं देना है तो भी उसका गोला खाली छोड़ने के बजाय पांचवां विकल्प E भरना होगा. ऐसा नहीं करने पर अंक कट सकते हैं. इतना ही नहीं अगर 10 प्रतिशत से ज्यादा सवालों में कोई भी विकल्प नहीं भरा गया तो अभ्यर्थी को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है. पहचान पत्र पर पुरानी फोटो होने पर भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश को लेकर परेशानी हो सकती है. इसलिए परीक्षा में शामिल होने से पहले तारीख, समय और इन जरूरी नियमों को समझ लेना बेहतर होगा.
1 से 3 दिसंबर तक होगी राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी परीक्षा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी स्तर-2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है. बोर्ड के मुताबिक परीक्षा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी. तीनों दिन दो-दो पालियां रखी गई हैं. इस तरह परीक्षा कुल छह पालियों में पूरी होगी.पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी. प्रत्येक पाली के लिए ढाई घंटे का समय निर्धारित किया गया है.बोर्ड ने विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत 23 जून 2026 को इस परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे. परीक्षा आयोजन का कार्यक्रम 28 सितंबर 2026 को भी जारी किया गया था. अब बोर्ड ने परीक्षा की तारीखों और पालियों के समय को दोबारा स्पष्ट कर दिया है.