‘मैं पल दो पल का शायर’, IPL संन्यास से भावुक धोनी, कहा-इससे बेहतर गाना नहीं
Last Updated:
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को अलविदा कह दिया है और अब वह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ मेंटॉर की भूमिका में नजर आएंगे. इससे उन्होंने साल 2020 में अपने इंटरनेशनल करियर से संन्यास लिया था. अब उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट की है, जिसमें पल दो पल वाला गाना बज रह है. इससे पता चलता है कि संन्यास का फैसला उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था और इस गाने को सुनकर उनके फैंस भी भावुक होंगे.
महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास के बाद हुए भावुक
आईपीएल के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है. इस खबर के सामने आते ही क्रिकेट फैंस हैरान रह गए हैं. क्योंकि वह धोनी को अभी और खेलते हुए देखना चाहते थे. अब फैंस को मैदान पर वह पीली जर्सी में दिखाई नहीं देंगे. ऐसा नहीं है कि धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ रहे हैं. टीम के साथ वह मेंटॉर की भूमिका में रहेंगे. आईपीएल साल 2008 में शुरू हुआ था और इसकी शुरुआत से ही धोनी चेन्नई की टीम से जुड़ गए थे. इसके बाद उन्होंने अपने दम पर टीम को पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाया. अब संन्यास लेने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है.
महेंद्र सिंह धोनी ने की इंस्टाग्राम पोस्ट
महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने अपने साथ खेलने वाले प्लेयर्स की फोटोज शेयर की हैं. वीडियो में गाना बज रहा है कि मैं हर एक पल का शायर हूं और हर एक पल मेरी कहानी है. इसके अलावा कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि फैंस ने मुझे गलत साबित कर दिया है. इसे मानने के लिए इससे अच्छा गाना कोई नहीं हो सकता. शायद दो वर्जन इसलिए बनाए गए, ताकि मैं गलती कर सकूं और फिर उसे मान सकूं.
View this post on Instagram