Last Updated:
Neem Karoli Baba Circuit House News: अब तक आप नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए नैनीताल जाते थे. लेकिन अब उत्तर प्रदेश में भी नीम करौली बाबा के लीलाओं का दीदार होगा. दरअसल उनकी जन्मस्थली फिरोजाबाद में एक सरकार एक सर्किट हाउस बनाने की तैयारी कर रही है. यूपी के पर्यटन और संस्कृति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव IAS अमृत अभिजात ने News18 Rising Bharat Summit के मंच से इस बात की जानकारी दी है.
IAS अमृत अभिजात
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार, 17 नवंबर को News18 Rising Bharat Summit का आयोजन हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी और पर्यटन और संस्कृति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव IAS अमृत अभिजात भी शामिल हुए, जहां उन्होंने बाबा नीम करौली धाम को लेकर बड़ी बात बताई और प्रदेश में सर्किट हाउस बनने को लेकर बड़ा ऐलान किया.
News18 के मंच से IAS अमृत अभिजात ने कहा कि पर्यटन के नजर से उत्तर प्रदेश काफी आगे है और पर्यटन स्थलों का विकास भी तेजी से हुआ है, चाहे वह काशी हो या प्रयागराज या फिर अयोध्या हो. इसके कारण यूपी ना सिर्फ एक पर्यटक में आगे बढ़ा है, बल्कि इससे प्रदेश के कारोबार को भी मजबूती मिली है.
फिरोजाबाद में हुआ था नीम करौली बाबा का जन्म
उन्होंने कहा कि कैंची धाम की आज खास मान्यता है. नीम करौली बाबा का जन्म वैसे तो यूपी के फिरोजाबाद के एक गांव में हुआ था. उन्होंने बताया कि जब इसको लेकर मैंने माननीय सीएम योगी जी से बात की और जिले में एक सर्किट हाउस बनाने का प्रस्ताव दिया, तो उन्होंने अपनी सहमति दे दी. IAS अमृत अभिजात ने कहा कि नीम करौली बाबा ने जीवन के काफी समय यूपी में गुजारे, उनको गति मथुरा में मिली और लखनऊ में उन्होंने अपना काफी समय गुजारा यानि 25 से 30 साल नीम करौली बाबा ने यूपी में बिताए.
प्रदेश सरकार ने जमीन अधिग्रहण की दी मंजूरी
IAS अमृत ने कहा कि प्रदेश सरकार फिरोजाबाद जिले में नीम करौली बाबा का सर्किट हाउस बनाने के लिए कटिबद्ध है और अभी-अभी सीएम योगी ने उस स्थान पर जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव भी पारित कर दिया है. अब इसके बाद मास्टर प्लान तैयार हो रहा है. अब नीम करौली बाबा के भक्तों को उनके जन्म स्थान को देखने का मौका मिलेगा. उन्होंने बताया कि लखनऊ में एक पार्क भी बनाया जाएगा, जिसको सर्किट हाउस से जोड़ा जाएगा. नीम करौली बाबा के भक्तों के लिए प्रदेश सरकार एक फुल पैकेज लेकर आई है, जिसमें इन स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा. इससे उत्तर प्रदेश के टूरिज्म को और बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.