सोया चंक्स से बनाएं टेस्टी टिक्का, प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, कोडरमा की गृहणी ने बताया आसान तरीका

सोया चंक्स से बनाएं टेस्टी टिक्का, प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, कोडरमा की गृहणी ने बताया आसान तरीका

Last Updated:

सुबह या शाम के नाश्ते में अगर कुछ स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने का मन है, तो सोया चंक्स टिक्का एक अच्छा विकल्प हो सकता है. कोडरमा की गृहणी राधिका प्रजापति ने इसे बनाने का आसान तरीका बताया है, जिसमें सोया चंक्स के साथ उबले आलू, प्याज, चुकंदर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च मिलाई जाती है. मिश्रण में बेसन और रोजाना इस्तेमाल होने वाले मसाले डालकर टिक्की तैयार की जाती है, जिसे कड़ाही में कम तेल के साथ धीमी से मध्यम आंच पर सेंका जाता है. तैयार टिक्के को हरी चटनी, बादाम की चटनी या चाय के साथ परोसा जा सकता है. सोया चंक्स और बेसन की वजह से यह नाश्ता प्रोटीन का अच्छा स्रोत हो सकता है.

सुबह या शाम के नाश्ते में अगर कुछ ऐसा खाने का मन हो जो स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी हो तो सोया चंक्स का टिक्का एक अच्छा विकल्प हो सकता है. सोया चंक्स प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है और इसमें सब्जियों व आलू को मिलाकर स्वादिष्ट टिक्की तैयार की जाती है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या बहुत अधिक सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती.

कोडरमा की गृहणी राधिका प्रजापति ने बताया कि सोया चंक्स को सबसे पहले गर्म पानी में डालकर कुछ देर फूलने के लिए छोड़ दें. जब सोया चंक्स अच्छी तरह फूल जाएं तो उनका अतिरिक्त पानी अच्छी तरह निचोड़ लें. इसके बाद इन्हें मिक्सर ग्राइंडर में डालकर हल्का दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि सोया चंक्स में पानी ज्यादा न रहे. वरना मिश्रण काफी ढीला हो सकता है. अब दो प्याज, एक चुकंदर, आधी शिमला मिर्च, तीन हरी मिर्च और थोड़ा सा अदरक बारीक काटकर तैयार कर लें. इसके बाद दो से तीन उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश करें. एक बड़े बर्तन में मैश किए हुए आलू, पिसे हुए सोया चंक्स और सभी कटी हुई सब्जियों को डालें.

उन्होंने बताया कि मिश्रण में एक कटोरी बेसन डालें. इसके बाद स्वादानुसार नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर ऐसा मिश्रण तैयार करें, जिससे आसानी से टिक्की बनाई जा सके. मिश्रण तैयार होने के बाद हाथों से छोटे-छोटे हिस्से लेकर गोल या चपटे आकार की टिक्की बना लें. इन्हें अपनी पसंद के अनुसार छोटा-बड़ा या मनचाहा आकार दिया जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने बताया कि तैयार सोया चंक्स टीके को बादाम की चटनी, हरी चटनी या चाय के साथ सुबह या शाम के नाश्ते में परोसा जा सकता है. सोया चंक्स, बेसन और सब्जियों के कारण यह सामान्य नाश्ते की तुलना में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों का बेहतर विकल्प है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link