The Paradise Twitter Review: 25 मिनट इंतजार फिर नानी की एंट्री ने मचाया तहलका, ‘द पैराडाइज’ देख बोले- रोंगटे खड़े हो गए

The Paradise Twitter Review: 25 मिनट इंतजार फिर नानी की एंट्री ने मचाया तहलका, ‘द पैराडाइज’ देख बोले- रोंगटे खड़े हो गए


Last Updated:


The Paradise Twitter Review: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों की भीड़ है और दर्शकों के पास एंटरटेनमेंट के कई विकल्प मौजूद हैं. ‘हनुमान अंश’, ‘दायरा’ और ‘वाइब’ के बीच अब नानी की ‘द पैराडाइज’ ने भी अपनी दस्तक दे दी है. रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने लगे हैं. खास बात यह है कि दर्शकों की नजर कहानी से ज्यादा एक ऐसे हिस्से पर टिक गई है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. नानी के अंदाज ने भी फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

Zoom

नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है.

नई दिल्ली. इन दिनों सिनेमाघरों में ‘हनुमान अंश’, ‘दायरा’ और ‘वाइब’ जैसी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है. हर नई रिलीज अपने अंदाज में दर्शकों का ध्यान खींचने की कोशिश कर रही है. इसी बीच साउथ से आई एक ऐसी फिल्म ने दस्तक दी है, जिसका इंतजार काफी समय से हो रहा था. नानी की ‘द पैराडाइज’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल शुरू हो गई है. शुरुआती शो देखने वाले दर्शक फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर जमकर बातें कर रहे हैं. खासकर एक सीक्वेंस का जिक्र बार-बार हो रहा है, जिसने थिएटर में बैठे लोगों को जबरदस्त एक्सपीरियंस दिया. नानी की एंट्री को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. अब सवाल ये है कि आखिर पर्दे पर ऐसा क्या हुआ कि सोशल मीडिया पर नानी के नाम की चर्चा तेज हो गई?

नेचुरल स्टार नानी की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ऑफिशियली रिलीज से पहले ही, 23 सितंबर की शाम को आयोजित किए गए स्पेशल प्रीमियर शोज को देखकर दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दिए हैं. शुरुआती रिव्यूज में फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है और फैंस नानी की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

जेल फाइट सीन और एंट्री पर मचा बवाल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर जिस सीन की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है नानी का जेल फाइट सीक्वेंस. फिल्म देखने वाले दर्शकों ने सोशल मीडिया पर रिव्यूज शेयर किया एक यूजर के मुताबिक, फिल्म में नानी की एंट्री करीब 25 मिनट बाद होती है और उनका आगमन एक बड़े फाइट सीक्वेंस के साथ कराया गया है. इस दौरान अनिरुद्ध रविचंदर का बैकग्राउंड स्कोर भी दर्शकों को खूब पसंद आया.



Source link