क्या निशांत कुमार बनने वाले हैं बिहार के डिप्टी सीएम? विजय चौधरी ने दिया यह जवाब, तेजस्वी तो एक कदम आगे निकल गए!

क्या निशांत कुमार बनने वाले हैं बिहार के डिप्टी सीएम? विजय चौधरी ने दिया यह जवाब, तेजस्वी तो एक कदम आगे निकल गए!


Last Updated:

बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने की मांग तेज हो गई है. जेडीयू नेता विजय चौधरी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इसे स्वाभाविक बताया है.

Zoom

निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने की मांग पर विजय चौधरी का बड़ा बयान आया है.

पटना. बिहार की राजनीति में इन दिनों जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के सियासी कद को लेकर खूब चर्चा हो रही है. पार्टी के भीतर से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने और यहां तक कि डिप्टी सीएम बनाने की मांग उठने लगी है. अब जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं के बयान भी इस चर्चा को हवा दे रहे हैं. इस बीच जब बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी से निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने की मांग पर सवाल पूछा गया तो उनका जवाब काफी अहम रहा. उन्होंने न सिर्फ इस मांग को स्वाभाविक बताया, बल्कि निशांत के सरकार में बड़ी जिम्मेदारी संभालने की संभावना से भी इनकार नहीं किया.

निशांत को बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग पर क्या बोले विजय चौधरी?

मीडिया से बातचीत के दौरान विजय चौधरी से पूछा गया कि जेडीयू में निशांत कुमार का कद बढ़ाने की मांग हो रही है. कुछ नेता उन्हें डिप्टी सीएम बनाने की भी वकालत कर रहे हैं. इस पर विजय चौधरी ने कहा कि इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है. निशांत कुमार सब लोगों की इच्छा से आगे बढ़ रहे हैं. पार्टी के हर नेता और कार्यकर्ता की इच्छा है कि निशांत बड़े पद पर जाएं और पार्टी को आगे बढ़ाएं. विजय चौधरी ने आगे कहा कि अगर निशांत कुमार सरकार में कोई बड़ा पद संभालते हैं तो इसमें आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए. उनके इस बयान को निशांत की संभावित बड़ी राजनीतिक भूमिका को लेकर अहम संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.

डिप्टी सीएम की कुर्सी को लेकर क्या है सियासी स्थिति?

फिलहाल बिहार सरकार में जेडीयू कोटे से दो उप मुख्यमंत्री हैं. इनमें विजय चौधरी और विजेंद्र यादव शामिल हैं. ऐसे में निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा के बीच मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, विजय चौधरी के बयान से यह साफ नहीं हुआ है कि निशांत को कब और कौन-सी जिम्मेदारी दी जाएगी.

तेजस्वी यादव ने भी दिया बड़ा बयान

निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से भी सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा कि निशांत कुमार डिप्टी सीएम ही क्या, मुख्यमंत्री भी बन जाएं तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए. तेजस्वी के इस बयान ने भी बिहार की सियासत में चल रही चर्चा को और दिलचस्प बना दिया है.

फिलहाल निशांत कुमार की भूमिका को लेकर जेडीयू नेताओं के बयानों से राजनीतिक अटकलें तेज हैं. लेकिन पार्टी की ओर से उन्हें डिप्टी सीएम या सरकार में कोई अन्य बड़ी जिम्मेदारी देने को लेकर औपचारिक घोषणा नहीं हुई है.



Source link