Aaj Ka Panchang 24 September 2026: रवि योग में गुरु प्रदोष, गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, पंचक, आज के पंचांग से देखें मुहूर्त, राहुकाल

Aaj Ka Panchang 24 September 2026: रवि योग में गुरु प्रदोष, गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, पंचक, आज के पंचांग से देखें मुहूर्त, राहुकाल


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 September 2026: आज के पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद शुक्ल त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, कौलव करण, धृति योग, दक्षिण का दिशाशूल और कुंभ राशि में चंद्रमा है. रवि योग सुबह में 10 बजकर 35 मिनट पर बनेगा और पूरे दिन रहेगा. इस योग में सूर्य के प्रभाव के कारण सभी दोष मिट जाते हैं. आज पूरे दिन पंचक है, लेकिन पंचक का कोई अशुभ प्रभाव नहीं है. आज का राहुकाल दोपहर 01:44 पी एम से शुरू होगा, वहीं यमराज का समय यानि यमगंड 06:10 ए एम से 07:41 ए एम तक रहेगा. इस समय में आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए. लापरवाही न करें, वरना दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं.

आज गुरु प्रदोष और गुरुवार व्रत है. आज शिव और विष्णु पूजा का सुंदर संयोग बना है. जो लोग प्रदोष व्रत हैं, वे शाम में 6 बजकर 16 मिनट से रात 8 बजकर 39 मिनट के बीच शिव पूजा कर लें. विधि विधान से पूजा करने पर दुश्मनों पर विजय मिलती है, वहीं जीवन के कष्ट दूर होते हैं. आज गुरुवार व्रत में भगवान विष्णु की पूजा पंचामृत, तुलसी के पत्ते, पीले फूल, हल्दी, धूप, दीप, फल आदि से करें. गुरुवार व्रत कथा सुनें और आरती करें. हरि कृपा से आपका कल्याण होगा. आज हल्दी, केसर, धार्मिक पुस्तक, पीतल आदि का दान करें, इससे आपको गुरु दोष मिटेगा.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 24 सितंबर 2026

आज की तिथि- त्रयोदशी – 11:18 पी एम तक, उसके बाद से चतुर्दशी
आज का नक्षत्र- धनिष्ठा – 10:35 ए एम तक, फिर शतभिषा
आज का करण- कौलव – 11:09 ए एम तक, तैतिल – 11:18 पी एम तक, उसके बाद गर
आज का योग- धृति – 03:55 पी एम तक, फिर शूल
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- कुंभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

आज सूर्योदय सुबह 06:10 बजे है, वहीं सूर्यास्त शाम 06:16 बजे होना है. आज का चंद्रोदय शाम 04:57 पी एम पर होगा, जबकि चंद्रास्त कल 25 सितंबर को 04:34 ए एम पर होगा.

आज के मुहूर्त और शुभ योग

आज ब्रह्म मुहूर्त 04:35 ए एम से 05:23 ए एम तक है, वहीं अभिजीत मुहूर्त 04:35 ए एम से 05:23 ए एम तक है. विजय मुहूर्त दोपहर 02:14 पी एम से 03:02 पी एम तक है, निशिता मुहूर्त रात 11:49 पी एम से देर रात 12:37 ए एम तक है. वहीं अमृत काल कल तड़के 03:56 ए एम से देर 05:35 ए एम तक रहेगा.

आज रवि योग बन रहा है. रवि योग सुबह में 10:35 ए एम से लेकर कल सुबह 06:11 ए एम तक रहेगा. इस योग में शुभ काम कर सकते हैं.

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 06:10 ए एम से 07:41 ए एम
चर-सामान्य: 10:42 ए एम से 12:13 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:13 पी एम से 01:44 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 01:44 पी एम से 03:14 पी एम
शुभ-उत्तम: 04:45 पी एम से 06:16 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 06:16 पी एम से 07:45 पी एम
चर-सामान्य: 07:45 पी एम से 09:14 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:13 ए एम से 01:43 ए एम, सितम्बर 25
शुभ-उत्तम: 03:12 ए एम से 04:41 ए एम, सितम्बर 25
अमृत-सर्वोत्तम: 04:41 ए एम से 06:11 ए एम, सितम्बर 25

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 06:10 ए एम से 07:41 ए एम
गुलिक काल- 09:12 ए एम से 10:42 ए एम
दुर्मुहूर्त- 09:12 ए एम से 10:42 ए एम, 03:02 पी एम से 03:50 पी एम
राहुकाल- 01:44 पी एम से 03:14 पी एम
पंचक- पूरे दिन
दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

नन्दी पर – 11:18 पी एम तक, उसके बाद भोजन में.



Source link