रांची: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और उसके प्रभाव से झारखंड में मौसम ने करवट ले लिया है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में बीते दिनों तेज बारिश हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार आज भी झारखंड में भारी बारिश के साथ गरज, वज्रपात और तेज हवा का खतरा है. वहीं, 25 सितंबर को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि 26 से 29 सितंबर तक गरज-वज्रपात का दौर जारी रह सकता है. आज फिर रांची, गुमला और खूंटी में भारी बारिश का अलर्ट जारी है.
झारखंड के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट
आज झारखंड के इन जिलों में होगी भारी बारिश
आज 24 सितंबर को झारखंड के सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, गुमला और खूंटी में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी है. रांची मौसम विभाग के पूर्वानुमानों में इन पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और बोकारो समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश की चेतावनी जारी है. बता दें कि रांची में पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश का असर शहर और आसपास के इलाकों में भी देखने को मिला है. लगातार बारिश के कारण कई जगह जलजमाव की स्थिति बनी और रांची के आसपास के जलप्रपातों में जलस्तर बढ़ गया है.
| शहर | तापमान न्यूनतम/अधिकतम | AQI |
| रांची | 22°C/25°C | 49 |
| खूंटी | 23°C/26°C | उपलब्ध नहीं है |
| गुमला | 22.4°C/26.1°C | उपलब्ध नहीं है |
| हजारीबाग | 23°C/25°C | 11 |
नोट- ये आंकड़े बुधवार के हैं
आंधी, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट
आज बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है. जहां बीते दिन 23 सितंबर को कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवा चलने की चेतावनी थी. वहीं, 24 सितंबर को भी भारी बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की आशंका है. IMD के अनुसार झारखंड में आज भारी बारिश के साथ ही आंधी -तूफान और वज्रपात दोनों की चेतावनी जारी है. इसके अलावा 25 सितंबर को भारी बारिश और उसके बाद 26 से 29 सितंबर तक गरज-वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.
जानें आज झारखंड का तापमान कैसा रहेगा
वहीं, आज झारखंड में बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट की संभावना है. इससे दिन का मौसम सामान्य दिनों की तुलना में ठंडा और उमस अपेक्षाकृत कम महसूस हो सकता है. इससे पहले मौसम विभाग से जुड़े पूर्वानुमान में सिस्टम के प्रभाव से झारखंड के तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना बताई गई थी. इस लिहाज से आज रांची और आसपास के इलाकों में बादल, बारिश, ठंडी हवा और बीच-बीच में गरज-चमक वाला मौसम रहने की संभावना है.
जानें कहां रहेगा सुहावना मौसम
आज झारखंड के जिन इलाकों में बारिश के बीच बादल छाए रहेंगे और तापमान नीचे रहेगा, वहां मौसम अपेक्षाकृत सुहावना महसूस हो सकता है. आज खासकर रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में बारिश के कारण मौसम ठंडा रहने की संभावना है. हालांकि इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी होने के कारण इसे पर्यटन या खुले में घूमने के लिहाज से सुरक्षित मौसम नहीं माना जा सकता है.
25 सितंबर के बाद भी जारी रहेगा बारिश का दौर
25 सितंबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह सहित उत्तर-पश्चिमी झारखंड में भारी बारिश की संभावना बताई गई है. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज, वज्रपात और तेज हवा भी चल सकती है. इसके अलावा 25 सितंबर को भारी बारिश और 26 से 29 सितंबर तक गरज-वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. जहां 30 सितंबर को भी आंधी बारिश और तूफान का दौर रह सकता है.
23 सितंबर को झारखंड के इन इलाकों में हुई बारिश
बीते 23 सितंबर को रांची समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश हुई. जानकारी के अनुसार रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में बारिश की संभावना बताई गई थी. जहां रांची समेत कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई. ऐसे में कुल मिलाकर 24 से 27 सितंबर के बीच झारखंड में मौसम सक्रिय रहने वाला है. जहां आज सबसे ज्यादा सावधानी रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में जरूरी है. आज इन जिलों में भारी से भारी बारिश और वज्रपात का खतरा है.