हिमाचल में एक दुल्हन से शादी करने वाले 2 भाइयों ने शुरू किया नया बिजनेस, अब विदेश नहीं जाएगा छोटा भाई

हिमाचल में एक दुल्हन से शादी करने वाले 2 भाइयों ने शुरू किया नया बिजनेस, अब विदेश नहीं जाएगा छोटा भाई


Last Updated:

Sirmauri Jodidar Bhai: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई में एक दुल्हन से शादी करने वाले दो भाइयों कपिल और प्रदीप ने नया फैमिली रेस्टोरेंट शुरू किया है. कुवैत में शेफ रहे कपिल विदेश से लौटकर भाई के साथ यह काम संभाल रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

शिलाई में दोनों भाइयों ने फैमिली रेस्टोरेंट रखा है, जिसका नाम उन्होंने ‘जोड़ीदार भाई फैमिली रेस्टोरेंट’ रखा है.

नाहन. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई में एक दुल्हन से शादी करने वाले दो भाइयों ने अब नया बिजनेस शुरू किया है. बड़ा भाई जहां जल शक्ति विभाग में नौकरी करता है. वहीं अब विदेश से लौटकर छोटे भाई ने घर के पास ही रहने का फैसला करते हुए नया काम शुरू किया है.

जानकारी के अनुसार, सिरमौरी जोड़ीदार भाईयों कपिल नेगी और प्रदीप नेगी ने नया रेस्टोरेंट शुरू किया है. शिलाई में दोनों भाइयों ने फैमिली रेस्टोरेंट रखा है, जिसका नाम उन्होंने ‘जोड़ीदार भाई फैमिली रेस्टोरेंट’ रखा है. छह नवंबर को रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया गया है.

कुवैत में शेफ थे कपिल

दो भाइयों में से एक कपिल कुवैत में शेफ के तौर पर नौकरी करते थे. हाल ही में इराक और इजराइल युद्ध की वजह से कुवैत पर भी चुनिंदा इलाकों में हमला किया गया था. कपिल ने भी लगातार हमले के वीडियो शेयर किए थे और ऐसे में फिर उन्होंने घर के पास ही रेस्टोरेंट खोलने की प्लानिंग की और शिलाई शहर में खोला है.


कपिल ने बताया कि कि लोग रेस्टोरेंट का पता लोगों से पूछ रहे हैं, लेकिन कुछ लोग हमारे गेस्ट को एड्रेस शेयर नहीं करते हैं और गुमराह कर रहे हैं और इसलिए उन्होंने अपना नंबर शेयर किया और लोगों से अपील की कि वह उन्हें कॉल कर सीधा सपंर्क कर सकते हैं.

रेस्टोरेंट में आ रहे लोग

सिरमौरी जोड़ीदार भाई के रेस्टोरेंट में काफी संख्या में अब लोग खाना खाने आ रहे हैं. इस पर दोनों भाइयों ने खुशी जताई और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि लोगों का काफी प्यार मिल रहा है और रेस्टोरेंट फुल चल रहा है. सिरमौरी जोड़ीदार पेज पर दोनों भाइयों ने लिखा कि बहुत से लोग अब फोन करके मिलने आ रहे हैं और खाने का मजा ले रहे हैं. लोग रेस्टोरेंट के खाने की तारीफ भी कर रहे हैं.

रेस्टोरेंट में खाने खाने आए लोग दोनों भाइयों के साथ फोटो खींचवा रहे हैं.

बीते साल की थी शादी

सिरमौर के शिलाई के प्रदीप और कपिल ने बीते साल मार्च महीने में एक दुल्हन से शादी की थी और सिरमौरी जोड़ी दार प्रथा के तहत हुई इस शादी की खासी चर्चा हुई थी. अब कपिल और प्रदीप, उनकी की पत्नी सुनीता की एक बेटी है, जो कि सात महीने की हो गई है.



Source link