Chanakya Niti: सास-बहू के बीच नहीं होगी तकरार, घर में बनी रहेगी शांति, चाणक्य नीति की ये 4 बातें आएंगी काम

Chanakya Niti: सास-बहू के बीच नहीं होगी तकरार, घर में बनी रहेगी शांति, चाणक्य नीति की ये 4 बातें आएंगी काम


Chanakya Niti: एक ही घर में रहने के बावजूद कई बार सास और बहू के बीच छोटी-छोटी बातों पर अनबन हो जाती है. कभी घर के कामों को लेकर तो कभी पुरानी परंपराओं और नई सोच के बीच तालमेल न बैठने से रिश्ते में तनाव बढ़ने लगता है. इसका असर सिर्फ दो लोगों के रिश्ते पर नहीं, बल्कि पूरे परिवार के माहौल पर पड़ता है. ऐसे में जरूरी है कि दोनों एक-दूसरे को समझने और सम्मान देने की कोशिश करें.

आचार्य चाणक्य की नीतियों में भी रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए संयम, समझदारी और व्यवहार की अहमियत बताई गई है. ऐसी ही 4 आदतें सास-बहू के रिश्ते में कड़वाहट कम करने में मदद कर सकती हैं.

गुस्से में तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें

किसी भी रिश्ते में गुस्सा कई बार छोटी बात को बड़ा विवाद बना देता है. अगर सास की कोई बात बहू को बुरी लग जाए या बहू से कोई गलती हो जाए, तो तुरंत बहस शुरू करने के बजाय कुछ देर शांत रहना बेहतर है. गुस्से में कही गई बातें सामने वाले को लंबे समय तक परेशान कर सकती हैं. सास और बहू दोनों को एक-दूसरे की बात पूरी सुनने की आदत डालनी चाहिए.

एक-दूसरे की सोच और भावनाओं का सम्मान करें

सास और बहू की उम्र, अनुभव और जीवन जीने का तरीका अलग हो सकता है. सास ने सालों तक परिवार की जिम्मेदारियां संभाली होती हैं, जबकि बहू की अपनी पसंद, विचार और जीवनशैली होती है. ऐसे में दोनों से एक जैसी सोच रखने की उम्मीद करना सही नहीं है.

सास को बहू पर अपनी पसंद और फैसले थोपने से बचना चाहिए. वहीं बहू को भी परिवार की पुरानी परंपराओं और सास के अनुभवों को समझने की कोशिश करनी चाहिए. चाणक्य नीति की सीख के मुताबिक, रिश्तों में सम्मान और समझदारी बनाए रखना जरूरी है.

घर की निजी बातें दूसरों से साझा न करें

परिवार में छोटी-मोटी नोक-झोंक होना आम बात है, लेकिन हर विवाद को रिश्तेदारों, पड़ोसियों या दोस्तों तक पहुंचाना ठीक नहीं है. ऐसा करने से बात सुलझने के बजाय और बिगड़ सकती है. कई बार बाहर के लोगों की अधूरी जानकारी गलतफहमी को बढ़ा देती है.

अगर सास और बहू के बीच कोई परेशानी है, तो दोनों को आपस में बात करके उसका हल निकालना चाहिए. जरूरत पड़ने पर परिवार के किसी समझदार सदस्य की मदद भी ली जा सकती है. इससे निजी मामलों को बेवजह चर्चा का विषय बनाने से बचा जा सकेगा.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

घर की जिम्मेदारियों में एक-दूसरे का साथ दें
सास-बहू के बीच तनाव की एक वजह घर के कामों और जिम्मेदारियों को लेकर अलग-अलग उम्मीदें भी हो सकती हैं. ऐसे में जरूरी है कि दोनों खुलकर बात करें कि कौन-सा काम किसकी जिम्मेदारी होगी. घर के खर्च और जरूरी फैसलों में भी एक-दूसरे की राय को जगह मिलनी चाहिए.



Source link