सर्दी आते ही निमाड़ में बढ़ी ‘पोपट’ की डिमांड, तुअर की ताजी फली से कुछ ही मिनटों में बनता है ये देसी स्वाद

सर्दी आते ही निमाड़ में बढ़ी ‘पोपट’ की डिमांड, तुअर की ताजी फली से कुछ ही मिनटों में बनता है ये देसी स्वाद


Last Updated:

Winter Special Popat Recipe: ठंड का मौसम शुरू होते ही बुरहानपुर में निमाड़ के पारंपरिक व्यंजन पोपट की मांग बढ़ गई है. तुअर की ताजी फलियों से मिनटों में तैयार होने वाला यह चटपटा व्यंजन लोगों को बहुत पसंद आता है.

Winter Special Popat Recipe: निमाड़ की खानपान परंपरा में मौसम के अनुसार कई ऐसे देसी व्यंजन शामिल हैं. जिनका स्वाद लोगों को खास पसंद आता है. इन्हीं में से एक है तुअर की ताजी फलियों से तैयार होने वाला पारंपरिक व्यंजन ‘पोपट’ सर्दियों का मौसम शुरू होते ही इसकी मांग बढ़ जाती है. स्वाद में चटपटा और बनाने में बेहद आसान पोपट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंद बना हुआ है. बुरहानपुर में भी लोग सर्दी के दिनों में इस खास निमाड़ी व्यंजन का खूब आनंद लेते हैं.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला फूलाबाई ने बताया कि ठंड में पोपट की खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या किसी विशेष तैयारी की जरूरत नहीं होती. तुअर की ताजी फलियां ही इसका मुख्य आधार होती हैं. इसे घर पर भी बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है. सबसे पहले तुअर की फलियों को साफ करके पानी में डाला जाता है. इसके बाद स्वादानुसार नमक मिलाकर इन्हें अच्छी तरह उबाला जाता है. फलियां पकने के बाद इन्हें पानी से निकाल लिया जाता है. फिर इसमें स्वाद के अनुसार मिर्च मिलाकर परोसा जाता है. कुछ ही मिनटों में तैयार होने वाला यह व्यंजन खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है.

सर्दियों में होती हैं तैयार
स्थानीय महिला फूला बाई ने बताया कि सर्दियों के मौसम में तुअर की ताजी फलियां आसानी से मिल जाती हैं. इसी वजह से इस समय पोपट बनाने और खाने का चलन बढ़ जाता है. घरों में लोग इसे नाश्ते के रूप में भी खाते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने में न तो अधिक समय लगता है और न ही ज्यादा खर्च करना पड़ता है. निमाड़ की पारंपरिक रसोई में पोपट का अपना अलग महत्व है. बदलते समय में जहां लोग तरह-तरह के फास्ट फूड की ओर आकर्षित हो रहे हैं, वहीं ऐसे देसी व्यंजन आज भी अपनी पहचान बनाए हुए हैं. सर्दियों में परिवार के लोग एक साथ बैठकर पोपट का स्वाद लेते हैं. यही वजह है कि ठंड बढ़ते ही बुरहानपुर में इस पारंपरिक व्यंजन की मांग भी बढ़ जाती है.



Source link