कभी पानी की ऊंची लहरें तो कभी छलांग, ऋषिकेश में कहां-कहां होती है रिवर राफ्टिंग? तस्वीरों में देखिए फेमस रूट

कभी पानी की ऊंची लहरें तो कभी छलांग, ऋषिकेश में कहां-कहां होती है रिवर राफ्टिंग? तस्वीरों में देखिए फेमस रूट


Last Updated:

ऋषिकेश में गंगा नदी पर रिवर राफ्टिंग का रोमांच लेने के लिए ब्रह्मपुरी, शिवपुरी, मरीन ड्राइव और कौड़ियाला समेत कई लोकप्रिय रूट हैं. यहां राफ्टिंग का किराया करीब 600 से 2500 रुपये प्रति व्यक्ति तक है. पहली बार राफ्टिंग करने वालों के लिए शिवपुरी रूट अच्छा विकल्प माना जाता है. जानें सभी रूट की दूरी, किराया, राफ्टिंग का सही सीजन और जरूरी सुरक्षा नियम.

ऋषिकेश का नाम आते ही सबसे पहले यहां की खूबसूरत वादियां और गंगा की लहरें याद आती हैं. लेकिन एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह शहर रिवर राफ्टिंग का भी खास ठिकाना है. यहां गंगा की तेज लहरों के बीच राफ्टिंग करते हुए कभी रोमांचक रैपिड्स का सामना करना पड़ता है, तो कभी पानी में छलांग लगाने का मौका मिलता है. ऋषिकेश में राफ्टिंग के लिए अलग-अलग रूट हैं, जिनकी दूरी और रोमांच का लेवल भी अलग है.

ऋषिकेश में गंगा नदी पर रिवर राफ्टिंग के लिए कई फेमस रूट हैं जैसे ब्रह्मपुरी, शिवपुरी, मरीन ड्राइव और कौड़ियाला. ब्रह्मपुरी से राफ्टिंग की शुरुआत होती है, जो करीब 9 किलोमीटर का सबसे छोटा रूट है. वहीं शिवपुरी का 16 किलोमीटर का रूट पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. इसके अलावा मरीन ड्राइव से करीब 24-26 किलोमीटर और कौड़ियाला से करीब 35-36 किलोमीटर तक राफ्टिंग की जाती है. इन सभी रूट पर गंगा की लहरों और रैपिड्स का अलग-अलग रोमांच देखने को मिलता है.

ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग का किराया रूट की दूरी के हिसाब से तय है. अगर आप कम बजट में राफ्टिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो ब्रह्मपुरी रूट से इसकी शुरुआत करीब 600 रुपये प्रति व्यक्ति से होती है. वहीं शिवपुरी से राफ्टिंग करने के लिए करीब 1,000 रुपये, मरीन ड्राइव रूट के लिए 1,500 रुपये और कौड़ियाला रूट के लिए करीब 2,500 रुपये प्रति व्यक्ति देने पड़ते हैं. बहुत, वीकेंड और छुट्टियों के दौरान पर्यटकों की भीड़ के चलते इन रेट्स में बदलाव आ जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप पहली बार ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग करने का प्लान बना वहैं, तो शिवपुरी रूट आपके लिए बेस्ट है. करीब 16 किलोमीटर लंबे इस रूट पर आपको रोमांचक रैपिड्स के साथ गंगा की खूबसूरत वादियों का नजारा भी देखने को मिलता है. वहीं, अगर आप ज्यादा एडवेंचर पसंद करते हैं और राफ्टिंग का लंबा अनुभव लेना चाहते हैं, तो मरीन ड्राइव और कौड़ियाला रूट ले सकते हैं. इन रूट पर तेज लहरों और बड़े रैपिड्स का रोमांच मिलता है.

रिवर राफ्टिंग के दौरान गाइड की भूमिका सबसे अहम होती है, क्योंकि गंगा की तेज लहरों के बीच राफ्ट को संभालने और सभी लोगों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी उसी की होती है. राफ्टिंग शुरू करने से पहले गाइड पर्यटकों को लाइफ जैकेट और हेलमेट पहनने का सही तरीका बताता है. इसके साथ ही पैडल चलाने, पानी में गिरने पर खुद को संभालने और गाइड के निर्देशों का पालन करने के बारे में भी समझाता है. राफ्टिंग के दौरान जब भी कोई बड़ा रैपिड आता है, तो गाइड पहले से ही सभी को अलर्ट करता है.

ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग के लिए जाने से पहले गाइड और एजेंसी की विश्वसनीयता जांचना बेहद जरूरी है. पर्यटकों को ऐसी एजेंसी से ही बुकिंग करनी चाहिए, जिसके पास पर्यटन विभाग की ओर से जारी वैध परमिट हो. इसके साथ ही राफ्टिंग कराने वाले गाइड का लाइसेंस और पहचान पत्र भी जरूर देखना चाहिए. राफ्टिंग शुरू करने से पहले यह भी जांच लें कि सभी लोगों को अच्छी क्वालिटी की लाइफ जैकेट और हेलमेट दिए जा रहे हैं या नहीं. एजेंसी से सुरक्षा इंतजाम, फर्स्ट एड और इंश्योरेंस के बारे में भी जानकारी लें.

रिवर राफ्टिंग के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. सबसे पहले गाइड के निर्देशों को नजरअंदाज न करें और बिना बताए राफ्ट से पानी में छलांग न लगाएं. राफ्टिंग करते समय लाइफ जैकेट और हेलमेट बिल्कुल न उतारें. इसके अलावा शराब पीकर राफ्टिंग करने से बचें और तेज लहरों के बीच घबराकर खड़े होने या इधर-उधर हाथ-पैर मारने की कोशिश न करें. राफ्ट में बैठकर एक-दूसरे को धक्का देना या मस्ती में किसी का संतुलन बिगाड़ना भी खतरनाक हो सकता है.

ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग के लिए नवंबर का महीना काफी अच्छा माना जाता है. मानसून के बाद गंगा का जलस्तर सामान्य होने लगता है और मौसम भी सुहावना रहता है, जिससे पर्यटक आराम से राफ्टिंग का आनंद ले सकते हैं. आमतौर पर यहां राफ्टिंग का सीजन 15 सितंबर से 15 जून तक चलता रहता है. अक्टूबर और नवंबर के साथ ही मार्च से मई तक भी बड़ी संख्या में पर्यटक राफ्टिंग करने पहुंचते हैं. वहीं, जुलाई और अगस्त में मानसून के कारण राफ्टिंग बंद रहती है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link