न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, मिचेल सैंटनर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर
Last Updated:
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर से शुरू होगा. इससे पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है. उनके मैच विनर ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर दोनों मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने उन्हें रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है.
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए मिचेल सैंटनर.
नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है. न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर चोट के कारण भारत के खिलाफ दो मैचों की इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. सैंटनर के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हुआ है. ऐसे में उनका टीम से बाहर होना न्यूजीलैंड के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है. उनकी जगह टीम में डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को शामिल किया गया है. न्यूजीलन क्रिकेट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की.
आखिरी वनडे में हुए थे चोटिल
दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में बल्लेबाजी करते समय सैंटनर के हाथ पर चोट लग गई थी. यह मुकाबला माउंट माउंगानुई में खेला गया था. चोट के बाद उनके हाथ का स्कैन कराया गया, जिसमें फ्रैक्चर का पता चला. इसके बाद मैनेजमेंट ने उन्हें टेस्ट सीरीज से बाहर करने का फैसला लिया गया.
View this post on Instagram