‘कहानी अभी बाकी है, छठ पूजा पर एकता कपूर ने फैंस को दिया सरप्राइज, ‘द वन’ के सीक्वल का किया ऐलान

‘कहानी अभी बाकी है, छठ पूजा पर एकता कपूर ने फैंस को दिया सरप्राइज, ‘द वन’ के सीक्वल का किया ऐलान


Last Updated:

25 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की. इस फिल्म को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. छठ पूजा के पावन अवसर पर फिल्ममेकर एकता कपूर ने एक रोमांचक वीडियो शेयर करते हुए इस फ्रेंचाइजी के सीक्वल का ऐलान कर दिया है. लोककथाओं और रहस्य पर आधारित इस कहानी के दूसरे पार्ट को लेकर फैंस में अभी से काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘द वन’ फिल्म का बनेगा सीक्वल. (फोटो साभार : IMDb)

नई दिल्ली. सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की हॉरर थ्रिलर ‘द वन’ इस साल सितंबर में रिलीज हुई. दर्शकों से इस मूवी को शानदार रिस्पॉन्स मिला. अब मेकर्स ने फैंस को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है. छठ पूजा के पावन अवसर पर फिल्ममेकर एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर करते हुए ‘द वन’ के सीक्वल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि इस रोमांचक कहानी का सफर अभी और आगे जाने वाला है.

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक छोटी बच्ची को एक तितली के पीछे भागते हुए दिखाया गया है. उसके पीछे कुछ रहस्यमयी शक्तियां हैं. वीडियो में एक दिलचस्प मोड़ आता है, जब बच्ची की लाल आंखें हमें पहली फिल्म के क्लाइमैक्स सीन की याद दिला देती हैं. उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, ‘द वन की कहानी अभी बाकी है.’

View this post on Instagram





Source link