‘सपना सच होने से भी बढ़कर है यह मौका’,रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड, डेनियल क्रेग के बाद संभालेंगे 007 की कमान

‘सपना सच होने से भी बढ़कर है यह मौका’,रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड, डेनियल क्रेग के बाद संभालेंगे 007 की कमान


Last Updated:

हॉलीवुड की सबसे मशहूर जासूसी फ्रेंचाइजी जेम्स बॉन्ड को आखिरकार नया चेहरा मिल गया है. ‘द बैटमैन’ फेम रॉबर्ट पैटिनसन अब 007 बनकर पर्दे पर दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आएंगे. डेनियल क्रेग के बाद इस किरदार की जिम्मेदारी संभालने वाले रॉबर्ट सातवें अभिनेता होंगे. खास बात यह है कि इस रोल के लिए कई बड़े सितारों के नाम चर्चा में थे, लेकिन बाजी रॉबर्ट पैटिनसन ने मार ली. अभिनेता ने भी इसे अपने सपने के सच होने से बढ़कर बताया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

नई दिल्ली. हॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. ‘द बैटमैन’ में अपने दमदार अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाले रॉबर्ट अब दुनिया के सबसे मशहूर जासूस जेम्स बॉन्ड के किरदार में नजर आएंगे.

सोमवार को उन्हें नए जेम्स बॉन्ड के रूप में पेश किया गया. वह इस प्रतिष्ठित किरदार को निभाने वाले सातवें अभिनेता होंगे. खास बात यह है कि अमेजन MGM के इस फ्रेंचाइजी की कमान संभालने के बाद रॉबर्ट पहले जेम्स बॉन्ड बने हैं. उनके नाम की घोषणा के साथ ही लंबे समय से चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है.

जेम्स बॉन्ड बनना रॉबर्ट पैटिनसन का सपना हुआ पूरा

रॉबर्ट पैटिनसन ने जेम्स बॉन्ड बनने पर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि 007 का किरदार निभाने की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान है. अभिनेता के मुताबिक, जेम्स बॉन्ड सिनेमा के सबसे शानदार और यादगार किरदारों में से एक है. ऐसे किरदार को निभाने का मौका मिलना उनके लिए किसी सपने के सच होने से भी बढ़कर है. एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, रॉबर्ट ने अपने बयान में कहा, “जेम्स बॉन्ड सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित किरदारों में से एक हैं और 007 की जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान है. यह कहना भी कम होगा कि यह मेरा सपना सच होने जैसा है. मैं इस साझेदारी और पूरी टीम के साथ आगे काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं.”



Source link