22 साल बाद थमने वाला है ‘कॉफी विद करण’ का सफर, आखिरी एपिसोड नजर आएंगे शाहरुख खान? चैट शो पर आया अपडेट

22 साल बाद थमने वाला है ‘कॉफी विद करण’ का सफर, आखिरी एपिसोड नजर आएंगे शाहरुख खान? चैट शो पर आया अपडेट


नई दिल्ली. मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने चैट ‘कॉफी विद करण 9’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. जल्द ही यह शो आखिरी एपिसोड के साथ खत्म होने जा रहा है. मगर यह ग्रैंड फिनाले बहुत खास होने वाला है. खबर है कि आखिरी एपिसोड में सुपरस्टार बतौर मेहमान नजर आएंगे. इतना ही नहीं, इस खास एपिसोड में किंग खान के साथ दो और स्पेशल गेस्ट भी शिरकत करेंगे, जो कोई और नहीं, बल्कि करण जौहर के दोनों जुड़वा बच्चे हैं.

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान पूरे एपिसोड में मौजूद नहीं रहेंगे, बल्कि वह कुछ ही वक्त के लिए नजर आएंगे. वहीं, इस एपिसोड के जरिए करण जौहर के जुड़वां बच्चे रूही और यश भी डेब्यू करने जा रहे हैं. साल 2004 में जब यह शो पहली बार शुरू हुआ था, तब शाहरुख खान ही इसके सबसे पहले मेहमान बने थे. ऐसे में अब आखिरी एपिसोड में उनकी यह वापसी करण के लिए बेहद भावुक और यादगार पल होने वाली है.

शाहरुख खान शो के लिए कर चुके हैं शूटिंग

खबरों की मानें तो जिस वक्त यह एपिसोड शूट किया गया, उस समय शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त थे. फिल्म को जल्द से जल्द तैयार करने के चलते उनके पास समय की काफी कमी थी, शायद यही वजह है कि वह पूरे एपिसोड की शूटिंग नहीं कर पाए. चर्चा यह भी है कि इस खास एपिसोड में शाहरुख की लाडली बेटी सुहाना खान भी शामिल हो सकती हैं.

चैट शो में बॉलीवुड की ये हस्तियां बनीं मेहमान

करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ में मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां मेहमान बनकर आ चुकी हैं. अब तक की गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जैसे बड़े नाम शामिल रहे हैं.

‘कॉफी विद करण’ का आखिरी सीजन

करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ भारत के सबसे लोकप्रिय सेलिब्रिटी चैट शोज में से एक है. साल 2004 में शुरू हुए इस शो में बॉलीवुड सितारे कॉफी की चुस्कियों के साथ अपने करियर, रिश्तों, दोस्ती और निजी जिंदगी पर खुलकर बात करते हैं. यह शो अपने मजेदार रैपिड-फायर राउंड और विजेता को मिलने वाले कॉफी हैम्पर के लिए जाना जाता है. 14 अक्टूबर 2026 को प्रीमियर हुआ इसका 9वां सीजन इस शो का आखिरी सीजन है, जिसके साथ ही इसका 22 साल का शानदार सफर थम जाएगा. इन दिनों यह शो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है.



Source link