Share Market Prediction : थमने वाली नहीं है शेयर बाजार की तेजी, 1 लाख के पार जाएगा सेंसेक्स

Share Market Prediction : थमने वाली नहीं है शेयर बाजार की तेजी, 1 लाख के पार जाएगा सेंसेक्स


Last Updated:

Share Market Prediction : भारतीय शेयर बाजार में हाल में शुरू हुई तेजी अब जल्दी थमने वाली नहीं है. मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि अगले साल के आखिर तक सेंसेक्स 1 लाख के आंकड़े को भी पार कर सकता है. इस दौरान अमेरिकी शेयर बाजार सहित दुनिया भर के बाजारों में तेज ग्रोथ दिखाई दे सकती है.

Zoom

शेयर बाजार में अगले साल भी तेजी जारी रहने का अनुमान है.

नई दिल्ली. ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने दावा किया है कि भारतीय शेयर बाजार में शुरू हुई तेजी अब जल्दी थमने का नाम नहीं लेगी. ब्रोकरेज फर्म ने अनुमान लगाया कि अगले साल के आखिर तक बीएसई सेंसेक्स 1 लाख के आंकड़े को भी पार कर सकता है. मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था पूरी तरह संतुलित दिख रही है और महंगाई के दबाव को छोड़कर अन्य कोई खराबी नजर नहीं आती है.

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि अगले साल 2027 के अंत तक बीएसई सेंसेक्स 95,000 अंक तक पहुंच जाएगा. ग्लोबल मार्केट में भूराजनैतिक तनावों का असर कम रहा तो सेंसेक्स 1.05 के आंकड़े को भी छू सकता है. इसका मतलब है कि अगले एक साल में बाजार करीब 20 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है. ब्रोकरेज कंपनी ने शेयर बाजार में गिरावट के कारण निवेशकों को हो रहे नुकसान को कम करने के लिए नीतिगत उपाय करने की वकालत भी की है. हालांकि, बाजार में गिरावट आने की स्थिति में सेंसेक्स 68 हजार तक गिर सकता है.

भारत में 13 करोड़ निवेशक
मॉर्गन स्टेनली ने इस बात पर जोर दिया कि महंगाई को छोड़कर भारतीय अर्थव्यवस्था में शायद ही कोई खराबी है. उसने कहा कि देश के 13 करोड़ लोग शेयरों में निवेश करते हैं, ऐसे में नीति निर्माताओं को मौजूदा घटनाक्रमों पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत है. अमेरिकी ब्रोकरेज ने कहा कि शेयरों की कीमतें अर्थव्यवस्था को दर्शाती हैं, इसलिए गिरावट का दौर अर्थव्यवस्था की रफ्तार को धीमा कर सकता है.

एआई का प्रभाव कम होने से फायदा
मॉर्गन स्टेनली ने बताया कि फिलहाल हम ऐसे दूरगामी सुधार देख रहे हैं जो आने वाली तिमाहियों में वृद्धि दर को बढ़ा सकते हैं. साथ ही नीति निर्माता सीधे तौर पर शेयर बाजार को राहत देने के लिए नीतियां भी पेश कर सकते हैं. नोट में यह भी कहा गया कि भारत टिकाऊ, विविधतापूर्ण वृद्धि का लाभ प्रदान करता है. एआई का प्रभाव कम होने या भू-राजनीतिक परेशानियां शांत होने पर बाजारों को इसका फायदा होगा. अमेरिकी बाजार एसएंडपी 500 में भी अगले साल तक 15 फीसदी का उछाल आने की संभावना है. मॉर्गन स्टेनली ने अनुमान लगाया है कि जापान और यूरोपीय शेयर बाजारों में भी अगले साल तक ठीकठाक उछाल आ सकता है.



Source link