राजा भैया के महल की सुरक्षा में 1000 पुलिसवाले, 2 कंपनी PAC; बाबा बागेश्वर की कथा के लिए सिक्योरिटी अलर्ट

राजा भैया के महल की सुरक्षा में 1000 पुलिसवाले, 2 कंपनी PAC; बाबा बागेश्वर की कथा के लिए सिक्योरिटी अलर्ट


Last Updated:

राजा भैया के बेंती राजभवन परिसर में 17 से 20 नवंबर तक बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा का आयोजन होना है. इस श्रीराम कथा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा के मद्देनजर पूरे कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में करीब 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

Zoom

बेंती में रामकथा की तैयारी

रोहित सिंह, प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के बेंती राजभवन परिसर में 17 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली श्रीराम कथा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा के मद्देनजर पूरे कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में करीब 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

इसके अलावा दो कंपनी पीएसी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई हैं.पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को दो सुपर जोन, 7 जोन और 57 सेक्टरों में विभाजित किया है. दो सुपर जोन की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है, जबकि सात जोन में सीओ और एसडीएम रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे.

वहीं, 57 सेक्टरों की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को दी गई है. सुरक्षा के लिए पुलिस की 6 ड्रोन टीमें, एयरशिप टीम और बीडीएस टीम भी तैनात की गई है. कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी थाना और कंट्रोल रूम बनाया गया है. इस पूरे आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में करीब 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे लगातार लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी.

पंडाल को भी अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर सादे कपड़ों और वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. यातायात व्यवस्था को लेकर भारी वाहनों का डायवर्जन भी लागू किया गया है. ट्रैफिक पुलिस और दूसरे जनपदों से आने वाली पुलिस फोर्स को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है.

बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा से पहले ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई. प्रतापगढ़ के एसपी दीपक भूकर का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.



Source link