‘दशरथ क्यों बनूं?’ रणबीर की ‘रामायण’ में राम के पिता नहीं बनना चाहते थे अरुण गोविल, फिर किस शख्स ने मनाया?

‘दशरथ क्यों बनूं?’ रणबीर की ‘रामायण’ में राम के पिता नहीं बनना चाहते थे अरुण गोविल, फिर किस शख्स ने मनाया?


Last Updated:

Arun Govil As Dashrath: अरुण गोविल ने आखिर रामायण को हां क्यों कहा? लेटेस्ट इंटरव्यू में अरुण गोविल ने रणबीर कपूर की रामायण को लेकर बातचीत की. उन्होंने बताया कि आखिर क्यों वह दशरथ बनने पर राजी हो गए. इसके पीछे एक शख्स का हाथ था.

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई हुई है. 11 दिन के भीतर इसने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. प्रभु राम के रूप में रणबीर कपूर तो सीता बनकर साई पल्लवी नजर आईं. जबकि यश ने रावण बनकर खूब तारीफ हासिल की. (Image: IMDb)

रणबीर कपूर की रामायण में आइकॉनिक राम का रोल निभाकर घर घर में फेमस हुए अरुण गोविल भी हैं. वह दशरथ के रूप में नजर आए. अरुण गोविल ने रणबीर कपूर के पिता के सीन निभाए. लेकिन क्या आप जानते हैं पहले वह इस रोल को करना नहीं चाहते थे? (Image: IMDb)

जब अरुण गोविल को नितेश तिवारी की फिल्म रामायण ऑफर हुई और उन्हें दशरथ का रोल मिला तो वह इसे लेकर श्योर नहीं थे. वह कंफर्म भी नहीं थे कि वह राम के पिता दशरथ का रोल अदा करेंगे कि नहीं. (Image: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘इंडियन एक्सप्रेस’ के साथ बातचीत में अरुण गोविल ने इस बारे में बात की. अरुण गोविल ने बताया कि फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी चाहते थे कि उनकी पुरानी ‘रामायण’ और नई फिल्म ‘रामायण’ के बीच कोई जुड़ाव दिखे. अब अरुण गोविल से अच्छा जुड़ाव भला क्या हो सकता था. रामानंद सागर की रामायण में वह राम के रूप में नजर आए थे. इसलिए मेकर्स को लगा कि अरुण गोविल राजा दशरथ का किरदार निभाने के लिए सबसे सही रहेंगे. (Image: IMDb)

अरुण गोविल ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि शुरुआत में यह भूमिका निभाने के लिए तैयार नहीं थे. उनके मन में सबसे बड़ा सवाल ये था कि करीब 40 साल पहले उन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया था. अब उन्हें आखिर राम के पिता दशरथ की भूमिका क्यों निभानी चाहिए? ये सोचने के लिए उन्होंने मेकर्स से समय मांगा. मगर नितेश तिवारी वो वजह थे जिस वजह से उन्होंने रामायण के लिए हामी भरी. (Image: IMDb)

अरुण गोविल ने बताया कि उन्होंने रामायण के लिए नितेश तिवारी के बार-बार कहने पर हामी भरी. बाद में उन्हें लगा कि दशरथ का किरदार निभाने में कोई बुराई नहीं है. एक्टर ने ये भी बताया कि उन्हें दशरथ का रोल निभाने में कोई दिक्कत नहीं हुई. वह पहले से ही राम-दशरथ के इमोशंस को समझते हैं. (Image: IMDb)

अरुण गोविल ने ये भी बताया कि उन्हें जितना प्यार राम के रूप में मिला वह किसी और काम से नहीं मिल सकता. आज भी लोग पैर छूते हैं आशीर्वाद लेते हैं. उनके सम्मान में खड़े हो जाते हैं. भगवान राम का किरदार निभाने के बाद उनकी पहचान इतनी मजबूत हो गई थी कि डायरेक्टर-प्रोड्यूसर दूसरे रोल देने से भी कतराते थे. (Image: IMDb)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link