Asian Games Cricket Schedule: भारत से टक्कर के लिए 3 टीमों में जंग, जानें कब और किससे होगा मैच, देखें पूरा शेड्यूल

Asian Games Cricket Schedule: भारत से टक्कर के लिए 3 टीमों में जंग, जानें कब और किससे होगा मैच, देखें पूरा शेड्यूल


होमखेलक्रिकेट

भारत से टक्कर के लिए 3 टीमों में जंग, कब और किससे होगा मैच, देखें पूरा शेड्यूल

Last Updated:

एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का रोमांच 24 सितंबर, गुरुवार से शुरू हो रहा है. भारत और पाकिस्तान की टीमें अपने अभियान की शुरुआत सीधे क्वार्टर फाइनल से करेंगी. इन दोनों टीमों से भिड़ने के लिए 6 टीमों के बीच क्वालिफाइंग मैच होंगे, जिनमें से टॉप-2 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि एशियन गेम्स में क्रिकेट का पूरा शेड्यूल क्या है

Zoom

एशियन गेम्स में क्रिकेट का शेड्यूल

नई दिल्ली: एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम का अभियान 28 सितंबर से शुरू होगा. टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल से अपनी शुरुआत कर रही है. भारत के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में किस टीम का सामना होगा, इसका फैसला 6 टीमों के बीच होने वाले क्वालिफाइंग मुकाबलों से होगा. इन 6 टीमों को 2 ग्रुप (ग्रुप-A और ग्रुप-B) में बांटा गया है. भारत क्वार्टर फाइनल में ग्रुप-B की दूसरे नंबर की टीम से टकराएगा. भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश भी सीधे क्वार्टर फाइनल खेल रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का पूरा शेड्यूल क्या है.

कब से शुरू हो रहे हैं क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाइंग मैच?

क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाइंग मुकाबलों की शुरुआत गुरुवार, 24 सितंबर से हो रही है और ये 26 सितंबर तक खेले जाएंगे. क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए 6 टीमों के बीच मुकाबला है, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. दोनों ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी.

ग्रुप-A की टीमें: अफगानिस्तान, जापान और नेपाल

ग्रुप-B की टीमें: हांगकांग, मलेशिया और ओमान

क्वार्टर फाइनल मैच कब शुरू होंगे?

एशियन गेम्स में क्वार्टर फाइनल के मुकाबले सोमवार, 28 सितंबर से शुरू होंगे. पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और ग्रुप-B में दूसरे नंबर की टीम के बीच होगा. वहीं, दूसरा क्वार्टर फाइनल 28 सितंबर को ही भारत और ग्रुप-A की दूसरे नंबर की टीम के बीच खेला जाएगा.

तीसरे क्वार्टर फाइनल की बात करें तो वह श्रीलंका और ग्रुप-A की शीर्ष टीम के बीच होना है. यह मुकाबला 29 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं चौथा और अंतिम क्वार्टर फाइनल 29 सितंबर को ही बांग्लादेश और ग्रुप-B की शीर्ष टीम के बीच खेला जाएगा.

सेमीफाइनल, फाइनल और ब्रॉन्ज मेडल मैच कब हैं?

एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले 1 अक्टूबर को खेले जाएंगे. सेमीफाइनल की दो विजेता टीमें गोल्ड मेडल के लिए 3 अक्टूबर को फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. फाइनल जीतने वाली टीम को गोल्ड मेडल और उपविजेता टीम को सिल्वर मेडल मिलेगा. वहीं, ब्रॉन्ज मेडल मैच सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों के बीच 3 अक्टूबर को ही खेला जाएगा.



Source link