पंजाब में पराली पर नहीं कंट्रोल, 6000 के आसपास हुईं घटनाएं, दिल्ली की सांसों पर गहराया संकट

पंजाब में पराली पर नहीं कंट्रोल, 6000 के आसपास हुईं घटनाएं, दिल्ली की सांसों पर गहराया संकट


Last Updated:

पंजाब में पराली जलाने के मामले छह हजार के करीब पहुंच गए हैं, जिससे दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण बढ़ रहा है. सबसे ज्यादा मामले फिरोजपुर और तरनतारन में दर्ज किए गए हैं. 15 नवंबर को भी पराली जलाने की 137 नई घटनाएं सामने आईं.

Zoom

15 स‍ितंबर को भी पंजाब में पराली का तांडव, एक दिन में 137 मामलों से आसमान हुआ काला.

पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है. 15 सितंबर को भी पूरे राज्य में किसानों ने खेतों में ही पराली में आग लगाई. जबकि दिवाली के दिन रिकॉर्डतोड़ पराली जलाने की घटनाएं सामने आई थीं. इसी के साथ राज्य में धान कटाई के इस सीजन में पराली जलाने की घटनाएं 6000 के आसपास पहुंच गई हैं.

पंजाब से आने वाले पराली के धुएं से दिल्ली का दम घुट रहा है. पूरे एनसीआर के आसमान में धुएं की धुंध छा गई है. इसमें सांस लेना भी लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है. हालांकि पराली को लेकर राजनीतिक बयानबाजियां भी खूब हो रही हैं.

15 सितंबर को ही पंजाब में पराली जलाने के 137 मामले दर्ज किए गए हैं. इसी के साथ मौजूदा धान कटाई सीजन में पंजाब के खेतों में पराली जलाने की घटनाओं का आंकड़ा बढ़कर 5972 पर पहुंच गया है. पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं पांच जिलों में सबसे ज्यादा दर्ज की गई हैं. इनमें फिरोजपुर टॉप पर है. इसके बाद तरनतारन, संगरूर, बठिंडा और पटियाला शामिल हैं.

पंजाब के 5 प्रमुख जिले जहां सबसे ज्यादा जलाई गई पराली

  1. फिरोजपुर ( 817मामले)
  2. तरनतारन (700 मामले)
  3. संगरूर (689 मामले)
  4. बठिंडा (528 मामले)
  5. पटियाला (396 मामले)

ये इलाके इस सीजन में प्रदूषण के सबसे बड़े हॉटस्पॉट बने हुए हैं, जहां पराली जलाने की कुल घटनाओं के आधे से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं.

पराली जलाने की इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा अब तक नियमों का उल्लंघन करने वाले किसानों पर करीब ₹11185000 रुपये का पर्यावरण जुर्माना लगाया गया है. जिसमें से ₹4055000 लाख की वसूली भी की गई है.

इसके अतिरिक्त, सख्त कानूनी कार्रवाई के तहत उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत 1859 FIR दर्ज की गई हैं और कृषि भूमि के सरकारी राजस्व रिकॉर्ड में ‘रेड एंट्री’ 2046 की जा चुकी हैं.

द‍िल्‍ली की सांसों पर मंडराया संकट 

पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं का असर द‍िल्‍ली एनसीआर पर देखने को म‍िलता है. पंजाब का धुआं यहां पहुंचकर प्रदूषण को बढ़ावा देता है और लोगों को सांस लेने में कठ‍िनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.  द‍िल्‍ली में आज औसत एक्‍यूआई खराब श्रेणी में है. सीपीसीबी का अनुमान है क‍ि मंगलवार से प्रदूषण के स्‍तर में और बढ़ोत्‍तरी होगी.



Source link