‘अच्छे टाइम पर बुरे वक्त के बारे में सोचिए’, शरद कपूर के वायरल वीडियो पर को-स्टार ने किया रिएक्ट, दी नसीहत

‘अच्छे टाइम पर बुरे वक्त के बारे में सोचिए’, शरद कपूर के वायरल वीडियो पर को-स्टार ने किया रिएक्ट, दी नसीहत


Last Updated:

शाहरुख खान के को-स्टार शरद कपूर का इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो काम मांगते दिख रहे हैं. एक्टर ने बॉलीवुड से मदद की गुहार लगाई और बताया कि उनकी सारी जमा-पूंजी बीमारी के इलाज में खर्च हो गई. अब शरद कपूर के वायरल वीडियो पर उनके को-स्टार रहे आर्यन वैद ने रिएक्ट किया है. आर्यन वैद ने अपने वीडियो में कहा कि कलाकारों को अपने अच्छे दौर में बुरे वक्त के लिए तैयारी करके रखनी चाहिए. साथ ही उन्होंने ड्रग्स और नशे से दूर रहने की नसीहत भी दी.

Zoom

शरद कपूर के वायरल वीडियो पर आर्यन वैद ने किया रिएक्ट. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली.  शरद कपूर का हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हुआ था. उस वीडियो में एक्टर शरद कपूर काफी बेहाल नजर आ रहे थे. उन्होंने पिछले दिन इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा कि उन्हें आर्थिक मदद और काम की जरूरत है. वो बॉलीवुड में कमबैक करना चाहते हैं. वीडियो में शरद कपूर की हालत देखकर कई लोगों ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर सवाल उठाए और कहा कि इंडस्ट्री अपने कलाकारों का मुश्किल वक्त में साथ नहीं देती. अब एक्टर ऑर्यन वैद ने इस पूरे मामले पर अपना रिएक्शन दिया है.

उन्होंने शरद कपूर के प्रति दुख जताते हुए बॉलीवुड का बचाव किया और कहा कि किसी एक कलाकार के बुरे दौर के लिए पूरी इंडस्ट्री को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है. उनके मुताबिक, बॉलीवुड भी दूसरे बिजनेस की तरह ही है और यहां किसी एक व्यक्ति के लिए पूरी इंडस्ट्री अपना काम नहीं रोक सकती.

आर्यन वैद ने शरद कपूर के वीडियो पर किया रिएक्ट

आर्यन वैद ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने शरद कपूर के साथ अपने पुराने एक्सपीरियंस को याद किया. उन्होंने बताया कि वह कई साल पहले फिल्म ‘चाहत एक नशा’ में शरद के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि शरद का वीडियो देखने के बाद उन्हें काफी दुख हुआ. यहां देखें वीडियो

बॉलीवुड के बचाव में आए आर्यन वैद

एक्टर आर्यन ने सोशल मीडिया पर लोगों की उन टिप्पणियों का भी जिक्र किया, जिनमें बॉलीवुड पर अपने कलाकारों की अनदेखी करने के आरोप लगाए जा रहे थे. आर्यन ने कहा कि उन्हें शरद कपूर के साथ हुई पूरी घटना की जानकारी नहीं है, इसलिए वो इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते. हालांकि, उनका मानना है कि बॉलीवुड किसी को जबरदस्ती काम नहीं दे सकता.

कई बार कलाकार अच्छे दिनों में अपने भविष्य और आर्थिक सुरक्षा के बारे में नहीं सोचते. ऐसे में जब काम मिलना बंद हो जाता है, तो आर्थिक परेशानियां बढ़ने लगती हैं. धीरे-धीरे यही स्थिति निराशा का कारण बन सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि मुश्किल हालात में कुछ कलाकार शराब का सहारा लेने लगते हैं.

आर्यन वैद ने आगे कहा, ‘पैसों को समझदारी से खर्च करें. आजकल लोग आईफोन 18 जैसी महंगी चीजें ईएमआई पर खरीद रहे हैं, लेकिन याद रखिए, नए फोन का आकर्षण कुछ महीनों में खत्म हो जाता है, जबकि खराब सिबिल स्कोर 10-12 साल तक आपका पीछा कर सकता है’.





Source link