‘रामायण’ को मिला प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद, 11वें दिन फिल्म ने की अंधाधुंध कमाई, भारत में 760 करोड़ का आंकड़ा पार

‘रामायण’ को मिला प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद, 11वें दिन फिल्म ने की अंधाधुंध कमाई, भारत में 760 करोड़ का आंकड़ा पार


Last Updated:

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए इतिहास रच रही है. रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को भी फिल्म ने सिनेमाघरों में अंधाधुंध कमाई करते हुए अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 760 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 1300 करोड़ के पार जा पहुंची है.

नई दिल्ली. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म ने रिलीज के महज 8 दिनों के भीतर ही दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है. दूसरे रविवार को भी देशभर के सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई हुई. इसके साथ ही ‘रामायण’ ने भारत में 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 11वें दिन फिल्म ने भारत में 23,525 शोज के जरिए रात 11 बजे तक 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 760.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि इंडिया ग्रोस कलेक्शन 909 करोड़ तक पहुंच गया है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ के हिंदी वर्जन का दबदबा कायम रहा, जिसने अकेले 55 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया. इसके बाद कन्नड़ वर्जन दूसरे नंबर पर रहा, जिसने 5.75 करोड़ रुपये जुटाए. वहीं, तमिल वर्जन ने 4.75 करोड़ और मलयालम ने 5 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके अलावा तेलुगु वर्जन के खाते में 4.50 करोड़ रुपये आए. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

Add News18 as
Preferred Source on Google

भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशों में भी इस फिल्म की जबरदस्त धूम मची हुई है. 11वें दिन ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 40 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है. इसके साथ ही विदेशों में फिल्म की कुल कमाई अब बढ़कर 470.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. इन आंकड़ों को मिलाकर ‘रामायण’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 1379.50 करोड़ रुपये हो चुका है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

अगर शुरुआती 10 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो हिंदी वर्जन ने 527.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो फिल्म की कुल भारतीय कमाई का 76.9 प्रतिशत हिस्सा है. वहीं, कन्नड़ वर्जन ने 57.35 करोड़ रुपये और तेलुगु वर्जन ने 44.90 करोड़ रुपये जोड़े. जबकि तमिल वर्जन ने 29.65 करोड़ रुपये और मलयालम वर्जन ने 26.45 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ भारतीय महाकाव्य की अमर गाथा को बड़े पर्दे पर पेश करती है. इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज करने की योजना है. पहली किस्त 5 नवंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. वहीं, मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट को साल 2028 में दिवाली के खास मौके पर रिलीज करेंगे. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

इस मल्टीस्टारर फिल्म में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई दिग्गज सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम राम के किरदार में हैं, जबकि साई पल्लवी ने माता सीता की भूमिका निभाई है. लंकापति रावण के दमदार अवतार में कन्नड़ सुपरस्टार यश नजर आ रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

इनके अलावा फिल्म ‘रामायण’ की स्टारकास्ट बेहद मजबूत है. टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में हैं. अरुण गोविल राजा दशरथ, इंदिरा कृष्णन कौशल्या, सोनल झा सुमित्रा और लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में दिखाई दे रही हैं. वहीं, रकुल प्रीत सिंह भी फिल्म का हिस्सा हैं, जिन्होंने ‘रामायण’ में शूर्पणखा का रोल निभाया है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link