Last Updated:
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ा पलटवार किया है. ओवैसी ने अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरी डोर अल्लाह के हाथ में है. लेकिन तुम्हारी डोर जरूर बीजेपी के हाथ में है. ओवैसी ने मेरठ के नौचंदी मैदान में आयोजित जनसभा में यह बात कही.
यूपी चुनाव में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लगातार सपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं.
लखनऊः उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भले ही वक्त बाकी है. लेकिन सियासी बयाबनाजी दिन-प्रतिदिन तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर सवाल उठाया तो एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी कड़ा पलटवार किया है. ओवैसी ने कहा कि हमारी डोर अल्लाह के हाथ में ही. लेकिन अखिलेश यादव की डोर जरूर बीजेपी के हाथ में है. ओवैसी ने यह बात मेरठ के नौचंदी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कही. दरअसल, अखिलेश यादव से जब इस नए गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया था और कहा था कि पीछे से जितनी ढील दी जाएगी, उतनी ऊपर पतंग जाएगी.
तुम्हारी डोर बीजेपी के हाथ में है- ओवैसी
वहीं मेरठ के कार्यक्रम में पलटवार करते हुए ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव ने हमारे बारे में कहा था कि जितनी डोर रहेगी, उतना उड़ेंगे, जब खींचेंगे, तब खींच लेंगे. हमारी डोर अल्लाह के हाथ में है. हमारी डोर रब्बे कायनात के हाथ में है. हमारी डोर जमीन और आसमान के खालिद के हाथ में है. वही हमारा फैसला करेगा. तुमको गलतफहमी हो गई प्यारे. हां तुम्हारी डोर बीजेपी के हाथ में है. लोग बोलेंगे कि कैसा बोल रहे हो ओवैसी, तो सुनो अखिलेश यादव ने राज्यसभा में किसको सांसद बनाया. गुजरात के बीजेपी के सपोर्टर को राज्यसभा सांसद बनाया और अखिलेश यादव ने कहा कि आ जा प्यारे गले लग जा. मुझे मालूम है, तू बीजेपी का है. लेकिन तू सांसद बन जा.
हमारी डोर अल्लाह के हाथ में है, लेकिन @yadavakhilesh की डोर ज़रूर @BJP4India के हाथ में है।
https://t.co/XWwxlSnRfk