शरद कपूर का वायरल वीडियो देख पिघला सोनू सूद का दिल, मदद के लिए बढ़ाया हाथ, अब फिल्मों में भी दिलाएंगे काम!

शरद कपूर का वायरल वीडियो देख पिघला सोनू सूद का दिल, मदद के लिए बढ़ाया हाथ, अब फिल्मों में भी दिलाएंगे काम!


Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो सामने आ रहे हैं. कुछ समय पहले उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दोबारा काम देने की अपील की थी. अब लगता है कि उनकी यह पुकार सोनू सूद तक पहुंच गई है. खबर है कि सोनू सूद ने शरद कपूर की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. वह न सिर्फ उनके इलाज के लिए मेडिकल सुविधाओं का इंतजाम कर रहे हैं, बल्कि उन्हें फिल्म में काम देने के बारे में भी सोच रहे हैं. सोनू सूद की इस पहल से शरद कपूर के दोबारा एक्टिंग की दुनिया में लौटने की उम्मीद बढ़ गई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सोनू सूद ने फिर जीता फैंस का दिल Photo credit -News18 English

नई दिल्ली. बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं, जो लंबे समय तक पर्दे पर नजर आने के बाद अचानक गुमनाम हो जाते हैं. ऐसे ही एक एक्टर हैं, शरद कपूर. इन दिनों वह बड़े मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं. सेहत ठीक न होने की वजह से उनका काम करना मुश्किल हो गया है. इसी बीच उनके लिए राहत भरी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि सोनू सूद ने शरद कपूर की परेशानी को देखते हुए उनकी मदद करने का फैसला किया है. वह उनके इलाज की व्यवस्था कराने के साथ-साथ उन्हें दोबारा फिल्मों में मौका देने पर भी विचार कर रहे हैं.

ये पहली बार नहीं है कि सोनू सूद किसी की मदद के लिए आगे आए हैं. इससे पहले भी वह कई जगहों पर मसीहा बनकर पहुंचे हैं. अब शरद कपूर के वीडियो और उनका दर्द सुनकर सोनू का दिल पिघला है. उन्होंने एक्टर की मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया है कि वह उन्हें काम दिलाने में भी मदद करेंगे.

शरद से मिलने की तैयारी में सोनू सूद

शरद कपूर की मदद को लेकर सोनू सूद का नाम सामने आ रहा है. लेकिन इसके बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनू 15 नवंबर की शाम शरद से मिलने वाले थे. इस मुलाकात में दोनों के बीच किसी फिल्म या नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा हो सकती है. इसके अलावा सोनू ने शरद के लिए जरूरी मेडिकल सामान का भी बंदोबस्त किया है. हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज 18 इंग्लिश में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक सोनू लगातार उनके स्वास्थ्य और जरूरतों की जानकारी ले रहे हैं. वहीं, एबीपी लाइव की रिपोर्ट में कहा गया है कि शरद के पैर के इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम भी अरेंज की जा रही है.लेकिन सोनू और शरद मिले हैं या नहीं इसकी कोई पक्की जानकारी नहीं है.

सोशल मीडिया पर आकर मांगा था काम

शरद कपूर काफी समय से एक्टिंग से दूर थे. लेकिन एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने अपना दर्द लोगों के सामने रखा. उनका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ और लोगों तक उनकी बात पहुंची. इसके अलावा एक अन्य वीडियो में वह अपने चार पालतू कुत्तों से अलग होने की बात करते नजर आए. उनकी सेहत ऐसी हो गई थी कि उनके लिए अपने पालतू जानवरों की देखभाल करना भी आसान नहीं रह गया था.इन वीडियो को देखने के बाद कई लोग उनके सपोर्ट में सामने आए. इसी दौरान एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य भी उनसे मिलने पहुंचीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर शरद का एक वीडियो शेयर कर उनकी बात फैंस तक पहुंचाई थी.

बता दें कि वायरल हो रही वीडियो में शरद ने CINTAA यानी सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन से मदद मांगी थी. उन्होंने कहा था कि वह अच्छे प्रोजेक्ट्स में काम करना चाहते हैं और उन्हें इंडस्ट्री के लोगों के सहयोग की जरूरत है. अभिनेता ने यह भी बताया था कि उनका मकसद सिर्फ आर्थिक मदद हासिल करना नहीं है, बल्कि फिर से अभिनय की दुनिया में सक्रिय होना है.



Source link