मैन ऑफ द मैच जीतने के बाद अर्शदीप का बयान, मोहम्मद सिराज के साथ साझेदारी कैसे बढ़ाई आगे, छक्कों पर भी किया खुलासा

मैन ऑफ द मैच जीतने के बाद अर्शदीप का बयान, मोहम्मद सिराज के साथ साझेदारी कैसे बढ़ाई आगे, छक्कों पर भी किया खुलासा


होमखेलक्रिकेट

मैन ऑफ द मैच जीतने के बाद अर्शदीप का बयान, छक्कों पर किया खुलासा

Last Updated:

arshdeep statement after mom: अर्शदीप ने गेंदबाजी में 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इसी शानदार प्रदर्शन के लिए उनको मैन आफ द मैच चुना गया.  इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान दिया. 11वें नंबर पर उतरे अर्शदीप ने सिर्फ 4 गेंदों पर 14 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी में 2 छक्के शामिल रहे. उन्होंने मोहम्मद सिराज (26 गेंदों पर नाबाद 14 रन) के साथ आखिरी विकेट के लिए 26 रन की अहम साझेदारी की. भारत की जीत में इस साझेदारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Zoom

मैन आफ द मैच बनने के बाद अर्शदीप सिंह ने अपनी बल्लेबाजी पर दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली.  भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने खुलासा किया है कि उन्होंने और मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे में टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने पर चर्चा की थी. दोनों जानते थे कि अगर भारत सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रहा तो उसके पास इस लक्ष्य का बचाव करने और सीरीज जीतने का अच्छा मौका होगा.अर्शदीप ने रविवार, 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेले गए पांचवें और आखिरी वनडे में गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दिया.

भारत ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली. अर्शदीप ने गेंदबाजी में 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इसी शानदार प्रदर्शन के लिए उनको मैन आफ द मैच चुना गया.  इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान दिया. 11वें नंबर पर उतरे अर्शदीप ने सिर्फ 4 गेंदों पर 14 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी में 2 छक्के शामिल रहे. उन्होंने मोहम्मद सिराज (26 गेंदों पर नाबाद 14 रन) के साथ आखिरी विकेट के लिए 26 रन की अहम साझेदारी की. भारत की जीत में इस साझेदारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में अर्शदीप ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर मजेदार अंदाज में बात की. उन्होंने कहा, “मुझे अपनी बल्लेबाजी बहुत पसंद है. भले ही मैं 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरूं, लेकिन इसका पूरा आनंद लेता हूं. मैं हमेशा अपने लिए जगह बनाने और गेंद को जोर से मारने की कोशिश करता हूं. हालांकि, मेरी टीम के कुछ लोगों का कहना है कि मैं गेंद से डरता हूं.” अर्शदीप ने आगे बताया कि सिराज ने उन्हें आखिरी ओवरों में बनने वाले रनों की अहमियत समझाई थी. उन्होंने कहा, “मैं गेंद का सामना करता हूं और अपने लिए जगह बनाता हूं. आज सिराज ने मुझसे कहा कि आखिर में बनाए गए ये रन काफी अहम साबित होंगे. हमने यह सुनिश्चित किया कि टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचे. उस समय हमारे दिमाग में यही बात थी कि हमने एक छोटा सा लक्ष्य हासिल कर लिया है और अब गेंदबाजों के पास बचाव करने के लिए कुछ रन हैं.

गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 187 रन पर समेटा

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 187 रन पर ऑलआउट हो गई. अर्शदीप ने 30 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि सिराज ने 50 रन देकर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. फ्लडलाइट्स के नीचे गेंद पहली पारी के मुकाबले कुछ ज्यादा हरकत कर रही थी. पिच पर स्वाभाविक उछाल भी मौजूद था. हालांकि, न्यूजीलैंड के आमतौर पर आक्रामक अंदाज में खेलने वाले सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट और विल यंग की सतर्क बल्लेबाजी ने भी टीम की मुश्किलें बढ़ाईं. सीफर्ट को सिराज ने खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की कोशिश में वह अपना विकेट गंवा बैठे. सिराज की गेंद पर उनका आसान कैच डेब्यू कर रहे यश ठाकुर ने लपका. भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद भी दबाव बनाए रखा और न्यूजीलैंड को 187 रन पर समेटकर सीरीज भारत की झोली में डाल दी.



Source link