Last Updated:
कियारा आडवाणी पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों के संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे इस दौरान उन्हें महिलाओं से भावन
तस्वीर साभार: इंस्टाग्राम
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं. हाल ही में अपनी मां जेनेवीव आडवाणी के साथ खास समय बिताती नजर आईं. रविवार को कियारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर मां के साथ एक सेल्फी शेयर की.
हरे-भरे प्राकृतिक वातावरण के बीच ली गई इस तस्वीर में ‘अभिनेत्री अपनी मां के साथ कैमरे के लिए पोज देती दिखाई दीं. मां-बेटी की इस जोड़ी ने कैप और काले रंग के चश्मे पहन रखे थे, जिससे उनकी तस्वीर में सहज और खुशनुमा अंदाज नजर आया.
प्रेग्नेंसी पर बोलीं कियारा आडवाणी
शुरुआती तीन महीने थे काफी कठिन
कियारा ने कहा, “वे पहले तीन महीने बहुत कठिन थे. उस दौरान मतली, हार्मोनल बदलाव और कई तरह की शारीरिक व भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.”
रो पड़ती थीं कियारा
उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने और सिद्धार्थ ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर किसी को नहीं बताने का फैसला किया था, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें अपने आसपास की महिलाओं के समर्थन की जरूरत है. महिलाओं के साझा अनुभवों ने उस संवेदनशील दौर में उन्हें काफी सुकून और हिम्मत दी. कियारा ने कहा, “मुझे याद है कि कई बार मैं अपनी सहेलियों के साथ बैठकर रो पड़ती थी और वे बिना कुछ कहे बस मेरा साथ देती थीं. फिर धीरे-धीरे जिंदगी खूबसूरत लगने लगती है.”
7 अक्टूबर को दी थी गुडन्यूज
कियारा और सिद्धार्थ ने 7 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट के जरिए दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की थी. उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनकी बेटी सरायाह का नन्हा हाथ एक जोड़ी बेबी सॉक्स पकड़े हुए दिखाई दे रहा था. इसके साथ उन्होंने लिखा था, “हमें एक बार फिर जीवन का सबसे खूबसूरत उपहार मिला है. हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भरा हुआ है.”