पटना में छठ पर बड़ा हादसा, घाट की सफाई के दौरान चार लड़के पुनपुन नदी में डूबे, एक को ग्रामीणों ने निकाला

पटना में छठ पर बड़ा हादसा, घाट की सफाई के दौरान चार लड़के पुनपुन नदी में डूबे, एक को ग्रामीणों ने निकाला


Last Updated:

पटना के मिर्जापुर गांव में छठ घाट की सफाई के दौरान पुनपुन नदी में चार लड़के डूब गए हैं. इनमें से एक को सुरक्षित निकाला गया है और तीन लड़के अभी तक लापता हैं. इस घटना से छठ का माहौल गमगीन हो गया है. डूबे हुए लड़कों की तलाश में ग्रामीण जुटे हैं और लोगों का प्रशासन के खिलाफ भारी गुस्सा है.

Zoom

प्रतीकात्मक फोटो (सोशल मीडिया)

पटना: बिहार की राजधानी पटना के मिर्जापुर गांव में छठ घाट की तैयारी के दौरान बड़ी घटना घट गई. यहां छठ घाट की साफ सफाई में लगे चार लड़के पुनपुन नदी में डूब गए. इनमें से स्थानीय लोगों ने एक लड़के को तो किसी तरह से बाहर निकाल लिया लेकिन, तीन लड़के अभी भी लापता हैं. यह घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर घाट की घटना है. इस घटना के बाद से ग्रामीण शासन-प्रशासन की व्यवस्था और इंतजाम को लेकर भारी गुस्से में हैं. लोगों का कहना है कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के नंबर पर फोन लगाने पर कभी नंबर गलत बता रहा है और कभी कोई कर्मचारी कह रहा है कि उसका ट्रांसफर हो गया है.

ग्रामीणों का कहना है कि फोन लगाने के घंटों बाद तक किसी राहत औऱ बचाव टीम की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है. लोगों ने कहा कि पूरी तरह अव्यवस्था है और प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है. ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ पुलिस आई है और कुछ हो नहीं रहा है.

नदी में डूबने वाले जिन लड़कों की पहचान हो गई है उनमें मिर्जापुर टोला निवासी अंशु कुमार, सूरज कुमार और आदित्य कुमार की पहचान हुई है.



Source link