Last Updated:
High Salary Courses after Class 10: 10वीं पास करने के बाद 11वीं की पढ़ाई के साथ डिजिटल मार्केटिंग, एआई और वीडियो एडिटिंग जैसे शॉर्ट टर्म कोर्स कर सकते हैं. महज 3 से 6 महीने की ट्रेनिंग के बाद आप घर बैठे फ्रीलांसिंग के जरिए अच्छी कमाई का अवसर मिलता है. जानिए इसकी पूरी डिटेल.
High Salary Courses after Class 10: स्कूल की पढ़ाई के साथ शॉर्ट टर्म कोर्स कर सकते हैं
नई दिल्ली (High Salary Courses after Class 10). 10वीं की बोर्ड परीक्षा के बाद जिंदगी बदलने लगती है. इस उम्र में अक्सर बच्चे सिर्फ स्कूल की किताबों और ट्यूशन के बीच उलझे रहते हैं. लेकिन आज के तेजी से बदलते दौर में सिर्फ किताबी ज्ञान काफी नहीं है. कॉर्पोरेट जगत और जॉब मार्केट में बढ़ते कॉम्पिटीशन को देखते हुए अब कंपनियों को डिग्री के साथ-साथ प्रैक्टिकल स्किल्स की भी तलाश रहती है. ऐसे में 11वीं की पढ़ाई के साथ कोई खास स्किल सीखना करियर को जबरदस्त शुरुआती बढ़त दे सकता है.
11वीं के साथ ये 3 डिमांडिंग कोर्स करवाएंगे जबरदस्त कमाई
10वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद 11वीं की पढ़ाई शुरू होने से पहले स्टूडेंट्स के पास कुछ महीनों का वक्त बचता है. इस दौरान घर बैठे ऑनलाइन मोड में कुछ शॉर्ट टर्म कोर्स किए जा सकते हैं.
1. डिजिटल मार्केटिंग
आज के दौर में हर छोटा-बड़ा बिजनेस ऑनलाइन आ चुका है. इसलिए डिजिटल मार्केटिंग सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्किल बन गई है. इसमें सोशल मीडिया मैनेजमेंट, गूगल एसईओ (SEO) और ऑनलाइन विज्ञापनों के जरिए किसी ब्रांड को प्रमोट करना सिखाया जाता है.
- कमाई कैसे होगी: 3 से 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स करने के बाद फ्रीलांसिंग प्रोजेक्ट्स ले सकते हैं, किसी एजेंसी के लिए पार्ट-टाइम काम कर सकते हैं या खुद का ऑनलाइन ब्लॉग और पेज शुरू करके पैसे कमा सकते हैं.
2. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग
भविष्य पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का है. आज एआई की मदद से वीडियो बनाने से लेकर शानदार ग्राफिक्स डिजाइन करने और कंटेंट लिखने तक के काम चुटकियों में हो रहे हैं. हालांकि, एआई टूल्स से सही काम निकलवाने के लिए उन्हें सटीक कमांड देना आना बेहद जरूरी है.
- कमाई कैसे होगी: एआई टूल्स और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग का शॉर्ट टर्म कोर्स सीखकर आप कंटेंट क्रिएशन, एआई वीडियो जनरेशन और थंबनेल डिजाइनिंग जैसी सर्विसेस देकर अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं.
3. एडवांस कंप्यूटर स्किल्स: वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग
आज सोशल मीडिया पर हर दूसरा व्यक्ति यूट्यूबर या कंटेंट क्रिएटर बनना चाहता है. लेकिन सबके पास अपने वीडियो एडिट करने का समय या हुनर नहीं होता. यही वजह है कि वीडियो एडिटर्स और ग्राफिक डिजाइनर्स की मांग आसमान छू रही है.
- कमाई कैसे होगी: 3 से 6 महीने में वीडियो एडिटिंग (जैसे Premiere Pro, CapCut) और ग्राफिक डिजाइनिंग (Canva, Photoshop) सीखक बड़े यूट्यूबर्स और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स के लिए घर बैठे काम कर सकते हैं. इसमें प्रति प्रोजेक्ट हजारों रुपये कमा सकते हैं.
शॉर्ट टर्म कोर्स के लिए लाखों खर्च करने की जरूरत नहीं है. शुरुआती तौर पर Google Digital Garage, Coursera या SWAYAM पोर्टल से फ्री या बेहद कम फीस में सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं. सीखने के साथ ही अपना ‘पोर्टफोलियो’ जरूर बनाएं. इससे क्लाइंट्स को काम दिखाने में आसानी होगी.