नोएडा: साल 2000 में एक छोटे से टेक्नोलॉजी बिजनेस के रूप में शुरू हुआ सफर आज वैश्विक कारोबारी समूह बन चुका है. हम बात कर रहे हैं उस नांबियार ग्रुप की, जिसकी नींव पायल नांबियार ने अपने स्वर्गीय पति पीकेडी नांबियार के साथ मिलकर रखी थी. आज यह समूह 11 से अधिक उद्योगों में अपनी मौजूदगी दर्ज की और दुनिया के कई देशों में कारोबार कर रहा है. लोकल 18 से खास बातचीत में पायल नांबियार ने सुनाई पति पीकेडी नांबियार की विरासत और बेटे के वैश्विक विजन की कहानी और बताया कि क्या है उनका 2047 का लक्ष्य.
पति के विजन को इस तरह बढ़ा रहीं आगे
लोकल 18 से खास बातचीत में पायल नांबियार ने अपने 26 साल के बिजनेस के सफर, पति के विजन और बेटे आयुष नांबियार के नेतृत्व में समूह के बढ़ते वैश्विक कारोबार के बारे में बताया. पायल नांबियार ने बताया कि समूह की शुरुआत टेक्नोलॉजी के जरिए कारोबार से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से हुई थी.
पीकेडी नांबियार को टेक्नोलॉजी, संचार और कारोबारी रणनीति की गहरी समझ थी, जबकि पायल नांबियार ने कंपनी के संचालन, प्रबंधन और व्यावसायिक विकास की जिम्मेदारी संभाली. बी-स्क्वायर सॉल्यूशंस के माध्यम से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर, ईआरपी, सीआरएम और सप्लाई चेन मैनेजमेंट तक पहुंचा. इसके बाद फ्लैग्स कम्युनिकेशंस के जरिए समूह ने मार्केटिंग, एडवर्टाइजमेंट, जनसंपर्क और ब्रांड मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई.
दिलीप नांबियार की भी अहम भूमिका
पायल नांबियार ने बताया कि समूह के अंतरराष्ट्रीय विस्तार में दिलीप नांबियार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है. साल 2009 में दिलीप नांबियार ने समूह के कारोबार को मिडिल ईस्ट तक पहुंचाया. इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन और ओमान जैसे बाजारों में समूह की कारोबारी गतिविधियों का विस्तार हुआ. मूवगुरु जैसे लॉजिस्टिक्स एग्रीगेशन वेंचर और सीमलेस ट्रेडिंग एंड कॉन्ट्रैक्टिंग के माध्यम से समूह ने इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया.
फरवरी 2024 में समूह के संस्थापक अध्यक्ष पीकेडी नांबियार के निधन के बाद नांबियार परिवार के सामने कारोबार को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी थी. उनके द्वारा वर्षों में खड़े किए गए व्यवसाय को नई दिशा देने का काम अब पायल नांबियार अपने बेटे आयुष नांबियार के साथ कर रही हैं.
ये बड़े प्रोजेक्ट ग्रुप में निभा रहे अहम भूमिका
आपको बता दें कि आयुष नांबियार ग्रुप के ग्लोबल मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और समूह की वैश्विक रणनीति, बिजनेस डेवलपमेंट, विविधीकरण और नए उद्यमों के नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. पायल नांबियार ने बताया कि आयुष ने अपने पिता से उद्यमशीलता, संचार और रणनीतिक सोच की समझ हासिल की है, लेकिन अपने नेतृत्व में समूह को नए उद्योगों और अंतरराष्ट्रीय अवसरों की तरफ भी बढ़ाया है. उनका ध्यान नए उद्यम स्थापित करने, अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां विकसित करने और समूह को एक विविधीकृत वैश्विक कारोबारी संस्थान के रूप में स्थापित करने पर है.
ग्रुप के कारोबारी पोर्टफोलियो में बी-स्क्वायर सॉल्यूशंस, फ्लैग्स कम्युनिकेशंस, कैलकुलस नेटवर्क्स, सीमलेस सिक्योरिटी सॉल्यूशंस, क्लोवर ट्रेडिंग, सीमलेस ट्रेडिंग एंड कॉन्ट्रैक्टिंग, बुकमाईसीट्स, मूवगुरु, हलाया ट्रेडिंग, ग्रोथ हेवन हॉस्पिटैलिटी और एमिरा ग्रुप जैसे बिजिनेस शामिल है. टेक्नोलॉजी, मीडिया, मार्केटिंग, सुरक्षा अवसंरचना, सिक्यूरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, ट्रेडिंग, हॉस्पिटैलिटी, रियल एस्टेट और रणनीतिक निवेश जैसे क्षेत्रों में भी विस्तार किया है.
10 हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य
पायल नांबियार ने बताया कि ग्रुप पोथेरा एआई जैसी नई पहलों पर भी काम कर रहा है. इसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए व्यवसायों की ऑपरेटिंग एफिशिएंसी और निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बनाना है. आईआईएम कोलकाता की पूर्व छात्रा पायल नांबियार के पास दो दशकों से अधिक का बिजनेस मैनेजमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप का एक्सपीरियंस है. आज नांबियार ग्रुप का भारत में ही कारोबार 350 करोड़ रुपये से अधिक है.
पायल नांबियार ने बताया कि ग्रुप ने विकसित भारत 2047 के विजन को लेकर भी योजनाएं बनाई है. आने वाले समय में 10 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने नए व्यवसायों की स्थापना, मौजूदा उद्यमों का विस्तार, तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में निवेश, अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां और नए बाजारों में प्रवेश की योजनाएं बनाई हैं.