रुतुराज ने तो कमाल ही कर दिया, ‘सुपरमैन’ बनकर लपका ऐसा कैच हर कोई देखता रह गया
Last Updated:
ruturaj gaikwad catch video: पारी के 17वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने विल यंग को शॉर्ट गेंद फेंकी, जिस पर बल्लेबाज ने पुल शॉट लगाया. गेंद और बल्ले का संपर्क अच्छा न होने की वजह से बॉल हवा में चली गई. बाउंड्री के पास खड़े रुतुराज ने दौड़ लगाते हुए डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर एक शानदार कैच लपक लिया.
रुतुराज गायकवाड़ ने लिया जबरदस्त कैच.
नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें और अंतिम वनडे मुकाबले में रुतुराज गायकवाड़ ने अपनी फील्डिंग से महफिल लूट ली. उन्होंने मैदान पर ऐसा शानदार कैच पकड़ा कि फैंस से लेकर खिलाड़ी तक हर कोई देखता रह गया. रुतुराज का यह कैच किसी सुपरमैन के करतब से कम नहीं था. उन्होंने इस मुश्किल को लेते वक्त गजब का संतुलन दिखाया. रुतुराज के इस कैच ने न्यूजीलैंड के पिछले मैच के शतकवीर विल यंग को पवेलियन का रास्ता दिखाया और भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मैच की पहली सफलता दिलाई.
रुतुराज का लाजवाब कैच
दरअसल, यह वाकया न्यूजीलैंड की पारी के 17वें ओवर में देखने को मिला. अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे थे और उनके सामने विल यंग थे. अर्शदीप ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर यंग ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की. हालांकि, वह गेंद को सही तरीके से टाइम नहीं कर पाए और गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में हवा में चली गई. वहां तैनात रुतुराज गायकवाड़ ने तेजी से अपनी दाईं ओर दौड़ लगाई और दोनों हाथों से शानदार कैच लपक लिया. कैच पकड़ने के बाद उन्होंने जमीन पर गिरे, लेकिन गेंद को हाथों से छूटने नहीं दिया. इस तरह न्यूजीलैंड ने विल यंग का विकेट खो दिया. यंग 42 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनकी पारी में तीन चौके शामिल रहे.
What a stunning catch by Ruturaj Gaikwad
#INDvsNZ
https://t.co/ZSLfWQWjRl