इंडिया की इकलौती साइलेंट सिटी है ये शहर, सिविक सेंस इतना कि केरल पीछे छूट जाए
Last Updated:
क्या आप जानते हैं कि पूर्वोत्तर में एक ऐसा राज्य भी है, जिसकी राजधानी को भारत में साइलेंट सिटी कहते हैं. सिविक सेंस की बात हो या फिर शिक्षा की. यह शहर हर मामले में आगे है. यहां वाहनों की चाहे कितनी लंबी कतार हो, कोई भी वाहनों का हॉर्न नहीं बजाता.
मिजोरम की राजधानी आईजोल को भारत की साइलेंट सिटी कहते हैं. (फोटो-pixabay)
दिल्ली-NCR की सड़कों पर चलते समय जब रेडलाइट पर रुकें तो पीछे खड़े वाहनों से आने वाली हॉर्न की आवाजें इरीटेट कर देती हैं. कहीं तेज आवाज भी साउंड बज रहा होता है तो कहीं वेवजब ही बगल से कोई कार हॉर्न बजाकर निकल जाती है. गुस्से में आप सिर्फ दांती पीसकर रह जाते हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि इंडिया में एक साइलेंट सिटी भी है, यहां हॉर्न बजाने को बदतमीजी माना जाता है. कतार चाहे जितनी लंबी हो, लोग आगे निकलने की कोशिश नहीं करते. वह तब तक चुपचाप खड़े रहते हैं जब तक आगे वाला वाहन आगे नहीं बढ़ता.
यह खास शहर है आईजोल. पूर्वोत्तर के खूबसूरत राज्य मिजोरम की राजधानी, जिसे स्टेयरकेस सिटी भी कहते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां एक सड़क से दूसरी सड़क को जोड़ने के लिए सीढ़ियां बनी हैं. यहां हॉर्न न मारने के पीछे किसी सरकारी जुर्माने या पुलिस का डर नहीं है, बल्कि यह लोगों के संस्कारों में है. मिजो समाज की पारंपरिक संस्कृति तलावमंगैहना असल में लोगों को सम्मान करना सिखाती है. लोग धैर्य रखते हैं और एक दूसरे को पहले रास्ता देना सबसे ज्यादा जरूरी समझते हैं, जो इसे इंडिया की यूनिक सिटी बनाती है. सिविक सेंस के मामले में भी ये भारत के सभी शहरों को पीछे छोड़ता है.
कोट्टायम से ज्यादा शिक्षा, सिविक सेंस तो पूछिए ही मत
केरल शिक्षा के मामले में तकरीबन 96 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है, मिजोरम तकरीबन 91 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है. मगर आईजोल शिक्षा दर के मामले में पूरे भारत में नंबर -1 पर है जहां 98.83 लिट्रेसी रेट है. केरल में सबसे ज्यादा लिट्रेसी रेट वाला शहर कोट्टायम है, जहां का लिट्रेसी रेट तकरीबन 97 प्रतिशत है जो आईजोल में बाद भारत में दूसरा स्थान रखता है. अगर सिविक सेस की बात की जाए तो शहर को भारत के सबसे अनुशासित शहर और राज्य के तौर पर जाना जाता है.
ILP के बाद मिलती है एंट्री
मिजोरम में एंट्री से पहले ILP यानी इनरलाइन परमिट लेनी होती है. अगर सीधे आईजोल के लेंगपुइ एयरपोर्ट पर लैंड हुए हैं तो यहीं पर ILP मिल जाएगी. इसके लिए आनलाइन पर भी आवेदन किया जा सकता है. मिजोरम में बेहतरीन सिविक सेंस का उदाहरण यहां सड़कों पर दिख रही सफाई भी है. यह भारत की इकलौती क्रिश्चियन मेज्योरिटी स्टेट है.
इसलिए कहते हैं स्टेयरकेस सिटी
पहाड़ों पर बसा होने की वजह यहां सीढ़ियां बहुत हैं. बहुत सारे लोगों को स्कूल जाने के लिए सामान चलाने के लिए सीढ़ियों का प्रयोग करना पड़ता है. यहां रोड पार करने के लिए भी सीढ़ियां बनाई गई हैं. ये सीढ़ियां आपस में सड़कों को कनेक्ट भी करती है. यहां अगर किसी बच्चे को स्कूल जाना है तो उसे इतनी सीढ़ियां चढ़नी पड़ सकती हैं जो 15-15 माले के बराबर हो. यहां सड़कों की चौड़ाई कम होती है.
पूर्वोत्तर का सबसे शांत राज्य
मिजोरम की एक खासियत यह भी है कि यह बांग्लादेश और म्यांमार दो देशों के साथ बॉर्डर शेयर करता है, फिर भी इसे पूर्वोत्तर का सबसे शांत राज्य होने का तमगा हासिल है, जबकि इसके पड़ोस में मणिपुर समेत अन्य राज्यों में हालात उतने अच्छे नहीं हैं. यहां तकरीबन 87 प्रतिशत संख्या क्रिश्चियन लोगों की है. इनमें जयादातर वे हैं जिन्हें ब्रिटिश मिशनरीज ने कन्वर्ट किया था.
मिजोरम की खास बातें
- यह राज्य समुद्र तल से 1132 मीटर की ऊंचाई पर खड़ी पहाड़ियों की चोटी पर बसा है.
- इसके पश्चिम में तलावंग नदी औश्र पूर्व दक्षिण में तुइरियल नदी की हरी भरी घाटियां हैं.
- 2024 में आइजोन को स्वच्छ हवा और बेहतर वायु गुणवत्ता सूचकांक वाले शहरों में रखा गया था.
- यह भारत के सबसे शिक्षित और पढ़े लिखे शहरों में गिना जाता है.
- क्राइम के मामले में यह राज्य सबसे पीछे है, यहां आपसी सहयोग की भावना बहुत गहरी है.
- चापचार कुट वसंत ऋतु में यहाँ मनाया जाने वाला यह मिजो समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है.
- यहां बांस के कोपल और स्थानीय सब्जियों से बने व्यंजन खास पसंद किए जाते हैं.