Last Updated:
UPSC IFS Mains 2026 Exam Guidelines: यूपीएससी आईएफएस की मुख्य परीक्षा 22 से 29 नवंबर 2026 के बीच 2 शिफ्ट में होगी. यूपीएससी आईएफएस मेंस परीक्षा 2026 शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद हो जाएंगे. घर से निकलने से पहले एडमिट कार्ड, फोटो आईडी, ड्रेस कोड और बैन्ड चीजों से जुड़े आयोग के सख्त नियम जरूर जान लें.
UPSC IFS Mains 2026 Exam Guidelines: यूपीएससी आईएफएस मेंस परीक्षा 22 नवंबर से शुरू होगी
नई दिल्ली (UPSC IFS Mains 2026 Exam Guidelines). संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय वन सेवा की मुख्य परीक्षा 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 22 से 29 नवंबर 2026 के बीच होने वाली इस परीक्षा के लिए आयोग ने 13 नवंबर को ही ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. महीनों की मेहनत और रात-दिन की पढ़ाई के बाद अब असली परीक्षा की घड़ी आ गई है. कई अभ्यर्थी पढ़ाई तो पूरी तैयारी कर लेते हैं लेकिन परीक्षा केंद्र के नियमों को नजरअंदाज करने की वजह से आखिरी वक्त पर मुसीबत में फंस जाते हैं.
यूपीएससी आईएफएस परीक्षा टाइमिंग: 30 मिनट पहले बंद हो जाएंगे गेट
यूपीएससी आईएफएस मेंस 2026 परीक्षा 2 शिफ्ट में होगी. दोनों ही शिफ्ट के लिए एंट्री टाइम बेहद सख्त है:
- पहली शिफ्ट (सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक): इसके लिए परीक्षा केंद्र का गेट सुबह 8:30 बजे बंद कर दिया जाएगा.
- दूसरी शिफ्ट (दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक): इस शिफ्ट के लिए एंट्री दोपहर 2:00 बजे बंद हो जाएगी.
यूपीएससी आईएफएस परीक्षा केंद्र में क्या लेकर जाएं?
यूपीएससी आईएफएस मेंस परीक्षा केंद्र में जाने से पहले समझें कि वहां क्या लेकर जा सकते हैं:
- ई-एडमिट कार्ड: ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड का साफ प्रिंटआउट साथ रखें.
- ओरिजिनल फोटो आईडी: पहचान के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई ओरिजिनल पहचान पत्र जरूर ले जाएं.
- पासपोर्ट साइज फोटो: अगर एडमिट कार्ड पर फोटो साफ नहीं है या कोई निर्देश दिया गया है तो अपनी 2 लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखना न भूलें.
क्या ले जाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?
परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति:
- केवल काला बॉलपॉइंट पेन.
- सामान्य एनालॉग घड़ी (बिना किसी स्मार्ट फीचर के) और पानी की ट्रांसपेरेंट बोतल.
इन चीजों पर रहेगी सख्त पाबंदी:
- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, किताबें, नोट्स, बैग और बिना अनुमति कैलकुलेटर ले जाना बैन है.
- कई केंद्रों पर बैग रखने की सुरक्षित व्यवस्था नहीं होती. इसलिए कीमती सामान घर पर ही छोड़कर पेपर देने जाएं.
यूपीएससी आईएफएस मेंस परीक्षा ड्रेस कोड गाइडलाइन
संघ लोक सेवा आयोग ने आईएफएस मेंस परीक्षा 2026 के लिए कोई खास ड्रेस कोड तय नहीं किया है. नवंबर की हल्की ठंड को देखते हुए आप मौसम के अनुकूल साधारण और आरामदायक कपड़े पहन सकते हैं. हालांकि, भारी जूलरी, धातु (Metal) के आभूषण या मोटी बकल वाली बेल्ट पहनने से बचें. इससे सिक्योरिटी चेकिंग और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के दौरान समय बर्बाद होने से बचेगा.
खास टिप: आईएफएस मेंस परीक्षा शुरू होने से 1 दिन पहले केंद्र की लोकेशन गूगल मैप पर देख लें या सेंटर जाकर देख आएं. कई बार एक ही नाम के 2 स्कूल या कॉलेज होने की वजह से अभ्यर्थी गलत सेंटर पर पहुंच जाते हैं. एडमिट कार्ड में दिए गए ‘महत्वपूर्ण निर्देश’ भी बहुत ध्यान से पढ़ें.