‘देश के अपमान पर कौन हंसता है?’ विदेशी नेता के ‘वोट चोर’ नारे पर ताली बजाने को लेकर किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तंज

‘देश के अपमान पर कौन हंसता है?’ विदेशी नेता के ‘वोट चोर’ नारे पर ताली बजाने को लेकर किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तंज


होमताजा खबरदेश

‘देश के अपमान पर कौन हंसता है?’ राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का तीखा तंज

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

कांग्रेस के भारत समिट में विदेशी नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारे पर राहुल गांधी के हंसने और ताली बजाने को लेकर सियासत गरमा गई है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बिना नाम लिए तंज कसा और सवाल किया कि जब कोई विदेशी भारत का अपमान करता है तो कौन हंसता है? इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक ने हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी की तारीफ की थी. उन्होंने वोटर लिस्ट और लोकतंत्र का जिक्र करते हुए मंच से यह नारा लगाया. अब रिजिजू की टिप्पणी को राहुल गांधी पर निशाने के तौर पर देखा जा रहा है.

Zoom

कांग्रेस भारत समिट में इटली के नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारे पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर किरेन रिजिजू ने सवाल उठाया. (फोटो PTI/X)

कांग्रेस के भारत समिट में इटली के एक नेता ने मंच से ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा लगाया तो राहुल गांधी हंसते और तालियां बजाते नजर आए. अब इसी तस्वीर को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन पर तंज कसा है. रिजिजू ने सवाल उठाया कि जब कोई विदेशी नागरिक भारत का अपमान करता है तो उस पर कौन हंसता है? उन्होंने सोशल मीडिया पर यह टिप्पणी की. हालांकि अपने पोस्ट में रिजिजू ने राहुल गांधी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया. लेकिन उनका निशाना साफ तौर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की ओर था. इस बयान ने एक बार फिर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी तकरार को तेज कर दिया है. मामला सिर्फ एक नारे का नहीं है. इसके जरिए विदेशी नेताओं की भारतीय राजनीति में भागीदारी और विपक्ष के चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर भी बहस शुरू हो गई है.

दरअसल हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस के भारत समिट 2026 में इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए चुनावी प्रक्रिया और वोटर लिस्ट को लेकर चल रहे विवाद का जिक्र किया था. उन्होंने राहुल गांधी के अभियान को लोकतंत्र की रक्षा से जोड़ते हुए ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा लगाया. इस दौरान राहुल गांधी मुस्कुराते हुए तालियां बजाते दिखे. इसी वीडियो के सामने आने के बाद रिजिजू ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया. उन्होंने अपनी टिप्पणी में यह भी साफ किया कि वह उन भारतीयों की बात नहीं कर रहे जो विदेश जाकर भारत का अपमान करते हैं. इस तंज को राहुल गांधी से जोड़कर देखा जा रहा है.



Source link