अमेरिका में नौकरी, लेकिन दिल में बिहार, शिकागो में प्रियंका और राघवेंद्र ने मनाया छठ

अमेरिका में नौकरी, लेकिन दिल में बिहार, शिकागो में प्रियंका और राघवेंद्र ने मनाया छठ


Last Updated:

Siwan News: सात समंदर पार अमेरिका में भी छठी मईया के गीत गूंज रहे हैं. बिहार के सीवान की रहने वाली प्रियंका सिंह अपने पति राघवेंद्र सिंह के साथ अमेरिका के शिकागो में रहती हैं. दोनों वहां नौकरी करते हैं, लेकिन अपनी मिट्टी और परंपरा से जुड़े हुए हैं. यही वजह है कि विदेश में रहने के बावजूद दोनों हर साल पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ छठ महापर्व मनाते हैं.

Zoom

सीवान के रहने वाले कपल ने अमेरिका में छठ पर्व मनाया.

सीवानः महापर्व छठ की गूंज सिर्फ बिहार और देश के दूसरे हिस्सों तक ही सीमित नहीं. सात समंदर पार अमेरिका में भी छठी मईया के गीत सुनाई दे रहे हैं. बिहार के सीवान से लेकर अमेरिका के शिकागो तक छठ की धूम है. खास बात यह है कि विदेश में रहने के बाद भी लोग अपनी मिट्टी, संस्कृति और परंपरा से जुड़े हुए हैं. इसकी एक खूबसूरत तस्वीर अमेरिका के शिकागो से सामने आई है.

शिकागो में पति संग करती हैं छठ पूजा
सीवान की रहने वाली प्रियंका सिंह अपने पति राघवेंद्र सिंह के साथ अमेरिका के शिकागो में रहती हैं. दोनों वहां नौकरी करते हैं. इसके बावजूद प्रियंका और राघवेंद्र अपनी परंपरा को नहीं भूले हैं. वे पिछले कई वर्षों से शिकागो में पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ छठ महापर्व मनाते आ रहे हैं. इस बार भी दोनों ने छठ पूजा की तैयारी की है. सामने आई तस्वीरों में प्रियंका अपने पति राघवेंद्र के साथ छठ पूजा करती नजर आ रही हैं. प्रियंका पारंपरिक छठ गीत भी गुनगुना रही हैं. इन गीतों के जरिए वह अपनी संस्कृति और बचपन से जुड़ी यादों को भी जीवंत रख रही हैं.

विदेश में भी कायम है बिहार की परंपरा
बिहार में छठ का पर्व सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि परिवार, समाज और अपनी मिट्टी से जुड़ने का भी मौका है. सीवान में शहर से लेकर गांव तक छठी मईया के गीत गूंज रहे हैं. घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. घरों में भी छठ की तैयारियां चल रही हैं. वहीं, शिकागो में प्रियंका और राघवेंद्र की छठ पूजा यह दिखाती है कि दूरी चाहे कितनी भी हो, अपनी संस्कृति से जुड़ाव कम नहीं होता. विदेश में रहकर भी दोनों उसी श्रद्धा के साथ इस पर्व को मनाते हैं, जैसे बिहार में लोग अपने घरों और घाटों पर मनाते हैं.



Source link