Agency:एजेंसियां
Last Updated:
CE-25A Electric aircraft : चाइना कमर्शियल एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन (COMAC) ने ऑल इलेक्ट्रिक विमान CE-25A का पायलट टेस्ट कर पूरी दुनिया को चौंका दिया है. इस विमान ने हवा में करीब 60 किलोमीटर की दूरी तय की. अमेरिका और जर्मनी भी इलेक्ट्रिक विमान बनाने में लगे हैं, लेकिन अभी किसी ने पायलट टेस्ट नहीं किया है.
इस विमान को कम दूरी की हवाई यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है. (फोटो साभार : चाइना डेली)
नई दिल्ली. अब तक आपने सड़कों पर बैटरी से चलन वाली इलेक्ट्रिक कारें और बसें तो खूब देखी होंगी. लेकिन, जरा कल्पना करिए कि आप जिस हवाई जहाम में बैठे हों, वो एक बूंद भी तेल ने पी रहा हो और बिना आवाज किए उड़ रहा हो, तो कैसा लगेगा. जी हां, ऐसा होने जा रहा है और चीन ने इसकी झलक भी दिखा दी है. चीन ने ऐसा विमान बनाया है जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है. CE-25A नामक इस चाइनीज विमान ने अपनी पहली पायलट उड़ान भी पूरी कर ली है. आसमान में इलेक्ट्रिक क्रांति लाने की इस दौड़ में केवल चीन ही शामिल नहीं है, बल्कि अमेरिका और जर्मनी भी लगे हैं. लेकिन, अभी इसमें चीन आगे दिखाई दे रहा है.
समचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन का CE-25A इलेक्ट्रिक विमान 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है और यह जहाज एक बार चार्ज होने पर 400 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है. इस विमान ने 14 नवंबर को अपनी पहली पायलट वाली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की. टेस्ट फ्लाइट के दौरान विमान में दो पायलट और एक फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर सवार थे. यह परीक्षण 57 मिनट 46 सेकंड तक चला. विमन 16 मिनट 38 सेकंड हवा में रहा और इस दौरान इसने 60.4 किलोमीटर की दूरी तय की.
19 यात्री कर सकते हैं सफर
चाइना कमर्शियल एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन (COMAC) ने कई रिसर्च संस्थानों और औद्योगिक पार्टनर्स के साथ मिलकर CE-25A इलेक्ट्रिक विमान को बनाया है. COMAC के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान का नियंत्रण पूरी तरह सामान्य रहा और इसके सभी तकनीकी मानक उम्मीदों पर खरे उतरे. कम दूरी की हवाई यात्रा के लिए डिजाइन किए गए इस विमान में एक साथ 19 यात्री सफर कर सकते हैं.
Chinese state-owned aircraft manufacturer COMAC completed the first crewed flight of its CE-25A electric aircraft in Binzhou, state broadcaster CCTV reported https://t.co/Bh49hvp8Tm