Delhi Rain: दमघोंटू हवा के बीच बरसीं राहत की बूंदें, दिल्ली में धुलने लगी स्मॉग की परत, नीचे आ सकता है AQI

Delhi Rain: दमघोंटू हवा के बीच बरसीं राहत की बूंदें, दिल्ली में धुलने लगी स्मॉग की परत, नीचे आ सकता है AQI


होमताजा खबरदेश

दमघोंटू हवा के बीच बरसीं राहत की बूंदें, दिल्ली में धुलने लगी स्मॉग की परत

Last Updated:

Delhi Rain AQI: जहरीली हवा और दमघोंटू स्मॉग से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए रविवार की सुबह सुकून भरी खबर लेकर आई है. दिल्ली के कई इलाकों के साथ-साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हुई हल्की बारिश और बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है.

Zoom

बारिश से दिल्ली के एक्यूआई में कमी आ सकती है. (पीटीआई)

राजधानी दिल्ली और NCR में 15 नवंबर की सुबह मौसम का मिजाज बदल गया. दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जबकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी बूंदाबांदी दर्ज की गई. पिछले कई दिनों से जहरीली हवा और प्रदूषण की मार झेल रहे लोगों के लिए मौसम का यह बदलाव राहत की उम्मीद लेकर आया है. बारिश के बाद दिल्ली-NCR की हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के कण नीचे बैठ सकते हैं, जिससे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में गिरावट आने की संभावना है.

दरअसल, दिल्ली-NCR में लगातार वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब और कई जगहों पर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है. ऐसे में बारिश को प्रदूषण से अस्थायी राहत के तौर पर देखा जा रहा है. बारिश के दौरान वातावरण में मौजूद कुछ प्रदूषक कण जमीन पर बैठ जाते हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही 15 नवंबर को दिल्ली में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताया था. मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

हालांकि, बारिश से प्रदूषण पूरी तरह खत्म होने की उम्मीद नहीं है. AQI में कितनी गिरावट आएगी, यह बारिश की मात्रा, उसकी अवधि और हवा की रफ्तार पर निर्भर करेगा. हल्की बूंदाबांदी से मिलने वाली राहत अस्थायी भी हो सकती है.



Source link